फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aryan Khan buys 2 floors in Panchsheel Park building in delhi unique connection with shahrukh Khan and Gauri

Aryan Khan: दिल्ली के जिस फ्लैट में रहते थे शाहरुख-गौरी, आर्यन खान ने खरीदा वो घर, इतने करोड़ में हुआ सौदा

Mon, 29 Jul 2024 01:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

इस घर को गौरी खान ने डिजाइन किया था और यह शाहरुख और गौरी के लिए काफी महत्व रखता है। शाहरुख खान और गौरी की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। शाहरुख खान के पास पंचशील पार्क में 27,000 वर्ग फुट का हेरिटेज विला है।

विज्ञापन
Aryan Khan buys 2 floors in Panchsheel Park building in delhi unique connection with shahrukh Khan and Gauri
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बी-टाउन के सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन खान निर्देशन में अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी डेब्यू सीरीज को ‘स्टारडम’ का शीर्षक दिया गया है। उनकी आगामी सीरीज को लेकर कई तरह के अपडेट सामने आते रहे हैं। अब खबर है कि शाहरुख के लाडले ने अपनी सीरीज की रिलीज से पहले ही दिल्ली में दो फ्लैट खरीदे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख के लाडले ने खरीदा फ्लैट
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में, साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क में करीब 37 करोड़ रुपये में 2 फ्लोर खरीदे हैं। परिवार के पास पहले से ही बिल्डिंग का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर है, जहां शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी अपने शुरुआती दिनों में रहा करते थे। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह लेनदेन मई 2024 में पंजीकृत हुआ और 2.64 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया।
विज्ञापन


शाहरुख-गौरी से है खास कनेक्शन
इस घर को गौरी खान ने डिजाइन किया था और यह शाहरुख और गौरी के लिए काफी महत्व रखता है। शाहरुख खान और गौरी की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। शाहरुख खान के पास पंचशील पार्क में 27,000 वर्ग फुट का हेरिटेज विला है, जिसे उन्होंने 2001 में 13 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदा था। खबरों की मानें तो आज इस संपत्ति की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान, शाहरुख ने एयरबीएनबी को किराए पर यह घर उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्टारडम' को लेकर चर्चा में हैं आर्यन
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘स्टारडम’ की कहानी मनोरंजन की ग्लैमरस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई है। इस सीरीज में प्रसिद्धि में उतार चढ़ाव, सफलता और स्टार बनने की इच्छा को दर्शाया गया है। बता दें कि इसको आर्यन खान ने ही लिखा है।

Binny and Family: डेब्यू के लिए तैयार वरुण धवन की भतीजी अंजिनी, 'बिन्नी एंड फैमिली' का पहला पोस्टर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed