फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Rampal Injured in Rana Naidu 2 launch event while doing stunt video viral on social media

Arjun Rampal Injured: इवेंट में घायल हुए अर्जुन रामपाल, कांच तोड़ते हुए लगी चोट; टपकता रहा खून फिर भी…

Tue, 04 Feb 2025 01:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 01:32 PM IST
सार

Arjun Rampal Injured: सोमवार को ‘राणा नायडू 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता अर्जुन रामपाल चोटिल हो गए। इस दौरान उनकी उंगलियों से खून बहता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Arjun Rampal Injured in Rana Naidu 2 launch event while doing stunt video viral on social  media
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोमवार को राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की सीरीज ‘राणा नायडू 2’ के रिलीज की घोषणा की गई। इस दौरान फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल भी शामिल हुए। नेटफ्लिक्स ने मुंबई में एक स्टार-स्टडेड इवेंट में अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया, जो साल 2025 में रिलीज होने वाली हैं। अब इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन रामपाल के उंगली से खून बह रहा है। 

विज्ञापन


कैसे लगी चोट?
इवेंट में अर्जुन रामपाल ने कांच के फ्रेम को तोड़कर स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान उनके हाथों में चोट लग गई और खून बहने लगा। उंगलियों से खून बहने के बावजूद अभिनेता ने मुस्कुराते हुए इवेंट में भाग लिया, हालांकि, इस दौरान वह असहज भी दिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cin-A-Mates | Cinema Insider | Film Reviews (@cin_a_mates1)



यह खबर भी पढ़ें: World Cancer Day 2025: इन सितारों ने जानलेवा बीमारी के आगे नहीं टेके घुटनें, अब लोगों के लिए बने मिसाल

 
तकनीकी कारणों से नहीं टूटा कांच
कहा जा रहा है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इवेंट में लगा कांच ठीक से नहीं टूटा, जिससे अर्जुन रामपाल को अपने हाथ से इस तोड़ना पड़ा। इस वजह से उनके हाथों में चोट आ गई।


यह खबर भी पढ़ें: Parvati Nair: ‘द गोट’ फेम अभिनेत्री पार्वती नायर ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें


टीजर रिलीज के साथ की गई घोषणा
सोमवार को सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा के साथ इसका टीजर भी रिलीज किया गया। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू, क्योंकि ये राणा नायडू का स्टाइल है। ‘राणा नायडू सीजन 2’ देखें, जो 2025 में आएगा, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" हालांकि, फिल्म के रिलीज की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। इस सीरीज में सुचित्रा पिल्लई, अभिषेक बनर्जी, गौरव चोपड़ा, सुरवीन चावला, इशिता अरुण और कृति खरबंदा में भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed