फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arijit Singh Viral hook step Video of shahrukh khan movie jawan song chaleya see here

Arijit Singh Viral Video: अरिजीत सिंह का ये हुक स्टेप देख शाहरुख को भूल गए लोग! बोले-भाई को डांस भी आता है

Wed, 15 Jan 2025 08:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 15 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

Arijit Singh Viral Chaleya Song Hook Step Video: अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Arijit Singh Viral hook step Video of shahrukh khan movie jawan song chaleya see here
अरिजीत सिंह 'चलेया' का हुक स्टेप करते हुए - फोटो : एक्स

विस्तार

अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के मशहूर और बेहतरीन गायकों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। अरिजीत ने शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और बॉलीवुड के अन्य दिग्गजों की फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। सिंगर के कॉन्सर्ट वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अब अरिजीत का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से ‘चलेया’ सॉन्ग का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


‘चलेया’ के बारे में
‘चलेया’ गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया था। जब जवान रिलीज हुई तो यह गाना चार्टबस्टर बन गया। ना केवल संगीत, बल्कि ट्रैक का वीडियो भी सभी को पसंद आया क्योंकि शाहरुख खान और नयनतारा की केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट थी। गाने के हुक स्टेप ने भी सभी का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने और इसके हुक स्टेप पर लोगों ने खूब रील बनाए। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: कौन सा कमेंट पढ़कर नहीं रुकी फातिमा सना शेख की हंसी, अभिनेत्री ने किए कई दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

अरिजीत ने दोहराया गाने का हुक स्टेप
अब अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘चलेया’ के हुक स्टेप को शानदार तरीके से करते हुए नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा, सॉरी शाहरुख खान, लेकिन अरिजीत सिंह ने ‘चलेया’ का स्टेप करते हुए हमारे दिलों को चुरा लिया है।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "भाई को डांस भी आता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई ने स्टेप्स और सिंगिंग दोनों में ही कमाल कर दिया।" एक अन्य प्रशंसक ने पोस्ट किया, "वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।"
 
 
 
यह खबर भी पढ़ें:  Sudip Pandey: सुदीप ने अमेरिका से लौटकर बनाई थी पहली फिल्म, छोटे पर्दे पर भी खूब हासिल की लोकप्रियता

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
अभिनेता शाहरुख खान के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘किंग’ में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना होगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed