{"_id":"5c5c807dbdec2226154d11d6","slug":"ar-rehman-gives-strong-reply-to-trollers-on-his-daughter-wearing-burka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहनने के बाद ट्रोल हुई एआर रहमान की बेटी, ट्रोलर्स को रहमान ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुर्का पहनने के बाद ट्रोल हुई एआर रहमान की बेटी, ट्रोलर्स को रहमान ने दिया करारा जवाब
Fri, 08 Feb 2019 12:31 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान ने अपनी बेटी के नकाब पहनने के मामले में ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है। रहमान ने कहा कि उनकी बेटी को यह अधिकार है कि उसे क्या पहनना है।
विज्ञापन
51 वर्षीय संगीतकार ने अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनकी पत्नी और दूसरी बेटी रहीमा बिना किसी पर्दे के हैं जबकि खतीजा ने अपना चेहरा ढंक रखा है। उन्होंने इसके साथ जिसके साथ #Freedomtochoose कैप्शन दिया।
विज्ञापन
इससे पहले फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के 10 साल पूरा होने के जश्न से जुड़े एक कार्यक्रम में बेटी खतीजा के नकाब पहन कर आने के कारण रहमान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह माना कि रहमान ने अपनी बेटी को नकाब पहनने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
इस पर उनकी बेटी खतीजा ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिये ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया। खतीजा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा सम्मान के साथ नकाब पहनना उनका अपना फैसला है। इसके पीछे उनके पेरेंट्स का कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए लिखा कि लोग अपनी राय न बनाएं।