फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ap dhillon pune concert mohammed siraj name cricket bollywood tara sutaria one of one tour news

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुए मोहम्मद सिराज, स्टेज से लिया नाम; तारा सुतारिया संग किया डांस

Tue, 16 Dec 2025 08:35 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 16 Dec 2025 08:35 AM IST
सार

AP Dhillon Pune Concert: हाल ही में पुणे में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट को काफी शानदार तरीके से अंजाम दिया गया। कॉन्सर्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री, बॉलीवुड और क्रिकेट का अनोखा संगम देखने को मिला क्योंकि कई सितारे यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
ap dhillon pune concert mohammed siraj name cricket bollywood tara sutaria one of one tour news
एपी ढिल्लों ,तारा और सिराज - फोटो : एक्स

विस्तार

पंजाबी म्यूजिक स्टार एपी ढिल्लों का 'वन ऑफ वन टूर' इन दिनों देशभर में जबरदस्त चर्चा में है। अपने इसी टूर के तहत 14 दिसंबर को पुणे में उनका कॉन्सर्ट हुआ जहां क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारे इसमें शामिल हुए। इस दौरान एपी ढिल्लों से स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ खूब डांस किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से ही कॉन्सर्ट में मौजूद क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का भी नाम लिया। 
विज्ञापन


सिराज का नाम आते ही मचा शोर
कॉन्सर्ट के दौरान सबसे ज्यादा शोर तब सुनाई दिया, जब एपी ढिल्लों ने मंच से भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम लिया। जैसे ही उन्होंने सिराज का जिक्र किया, वहां मौजूद फैंस जोर-जोर से हूटिंग करने लगे। तालियों, सीटियों और नारों से पूरा ग्राउंड किसी क्रिकेट स्टेडियम जैसा लगने लगा। इस दौरान का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 


तारा सुतारिया ने किया डांस
इस बेहतरीन शाम में तब और रंग भर गया, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की अचानक एंट्री हुई। एपी ढिल्लों के साथ स्टेज शेयर करते हुए उन्होंने एक गाने पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर ऑडियंस खुशी से झूम उठी। तारा की मौजूदगी ने कॉन्सर्ट का ग्लैमर लेवल कई गुना बढ़ा दिया। बाद में तारा ने इस पल की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की, जिस पर फैन्स के साथ-साथ उनके करीबी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं।

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)




यह खबर भी पढ़ें: Box Office: सोमवार को ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गर्दा, जानें 'केकेपीके 2' और ‘अखंडा 2’ का क्या रहा हाल?

कॉन्सर्ट में नजर आया लोकल टैलेंट
इस कॉन्सर्ट में लोकल टैलेंट को भी खास जगह दी गई। पुणे के उभरते कलाकार यंग डी’सा और संजू राठौड़ ने अपने गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खासतौर पर संजू राठौड़ और एपी ढिल्लों के बीच हुआ हल्का-फुल्का मजाक दर्शकों को खूब पसंद आया, जब एपी ढिल्लों ने मराठी में अपनी बात कहकर लोकल फैन्स से सीधा जुड़ाव दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed