{"_id":"662a81fa97b3d091590af07c","slug":"anupama-parameswaran-new-concept-video-and-the-title-will-unveil-tomorrow-by-samantha-raj-and-dk-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupama: अनुपमा के फैंस के लिए खुशखबरी, कल सामंथा, राज और डीके लॉन्च करेंगे एक्ट्रेस की अगली फिल्म का टाइटल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupama: अनुपमा के फैंस के लिए खुशखबरी, कल सामंथा, राज और डीके लॉन्च करेंगे एक्ट्रेस की अगली फिल्म का टाइटल
Thu, 25 Apr 2024 10:06 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:06 PM IST
सार
साउथ की स्टार अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। अनुपमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी आगामी फिल्म के पोस्टर को अपने फैंस के साथ साझा किया है।
विज्ञापन
अनुपमा परमेश्वरन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ की स्टार अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। अनुपमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी आगामी फिल्म के पोस्टर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि कल उनकी आगामी फिल्म के नाम का खुलासा होगा। आइए आपको बताते हैं अनुपमा के इस फिल्म का निर्देशन कौन करने वाले हैं।
विज्ञापन
अनुपमा हैं काफी उत्साहित
अनुपमा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। पिछले दिनों वे एक कॉमेडी फिल्म में नजर आई थीं। दर्शकों को उनकी कॉमेडी टाइमिंग काफी पसंद आती है। अब अभिनेत्री निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। अनुपमा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
'दो और दो प्यार' का बंटाधार, पर्दे से उतर रही फिल्म
सामंथा, राज और डीके करेंगे टाइटल का खुलासा
अनुपमा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। साथ ही साथ अभिनेत्री ने इस बात का भी खुलासा किया है कि कल उनकी आगामी फिल्म के शीर्षक की घोषणा की जाएगी। अनुपमा की इस फिल्म ने नाम की घोषणा मशहूर निर्देशक जोड़ी राज और डीके करेंगे। साथ ही साथ इस मौके को स्टार अभिनेत्री सामंथा भी मौजूद रहेंगी।
Artist: ये कलाकार किरदार में ऐसा डूबे कि बाहर निकलना हो गया मुश्किल, किसी की नींद उड़ी तो किसी ने छोड़ा नहाना
दर्शना राजेंद्रन करेंगी तेलुगु में डेब्यू
अनुपमा के साथ इस फिल्म में दर्शना राजेंद्रन भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह दर्शना राजेंद्रन की पहली तेलुगु फिल्म होने जा रही है। फिल्म के पोस्टर में एक महिला घूंघट में नजर आ रही है। दर्शकों में अभी से ही अनुपमा की इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
We’ve been brewing something special and it’s finally ready to be unveiled to the world! 💕#ProductionNo1 - Title & Concept Video Launch by our very own @Samanthaprabhu2 & @rajndk TOMORROW at 4:56 PM ⏳@darshanarajend @sangithakrish @praveenfilms @VijayDonkada @GopiSundarOffl… pic.twitter.com/VZ7AHRvxLY
— Anupama Parameswaran (@anupamahere) April 25, 2024विज्ञापन