फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher pose with ravi kishan in gym club at the age of 70 users comment

70 की उम्र में अनुपम खेर ने साथी कलाकार के साथ जिम क्लब में दिया पोज, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

Sat, 24 Jan 2026 10:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 Jan 2026 10:30 AM IST
सार

Anupam Kher: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साथी कलाकार के साथ जिम क्लब में पोज दिया है। इस पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है?

विज्ञापन
Anupam Kher pose with ravi kishan in gym club at the age of 70 users comment
अनुपम खेर, रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर 70 साल के हो चुके हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद वह काफी एक्टिव हैं। वह फिल्मों में अभिनय करते हैं। उनका निर्देशन करते हैं। यही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यहां वह अपने आप से जुड़ी कई जानकारियां साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिनेता रवि किशन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनुपम खेर की पोस्ट में क्या है?
अनुपम खेर ने रवि किशन के साथ जिम क्लब में पोज दिया है। दोनों कलाकार काफी जोशीले अंदाज में खड़े हैं। यह तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा है 'दर्द कम वक्त के लिए है। हालांकि गर्व हमेशा के लिए है। अपने दोस्त और साथी कलाकार रवि किशन के साथ व्यायाम। हर हर महादेव।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
इस पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छे सर।' एक और यूजर ने लिखा है 'दिल को छू जाने वाला सीरियस इंप्रेशन।' एक और यूजर ने लिखा है 'अनुपम सर और रवि भईया, गर्दा उड़ा दिए आप लोग।' एक और यूजर ने लिखा है 'फिट और बहुत अच्छे।'




विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे कलाकार
ख्याल रहे कि अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन भी नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed