फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Join His Directorial Debut Movie Tanvi The Great As Colonel Pratap Raina

Tanvi The Great: बतौर निर्देशित पहली फिल्म में अभिनय भी करेंगे अनुपम खेर, निभाएंगे कर्नल प्रताप रैना की भूमिका

Tue, 13 May 2025 04:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 13 May 2025 04:14 PM IST
सार

Anupam Kher: अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्टारकास्ट में अब एक और नाम भी जुड़ गया है। ये नाम कोई और नहीं बल्कि खुद निर्देशक अनुपम खेर का है। जानिए अपनी निर्देशित फिल्म में क्या किरदार निभाएंगे अनुपम।

विज्ञापन
Anupam Kher Join His Directorial Debut Movie Tanvi The Great As Colonel Pratap Raina
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupamkherstudio

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट साझा कर रहे हैं और फिल्म की स्टारकास्ट से परिचय करा रहे हैं। अब तक कई एक्टर्स के पोस्टर वो जारी कर चुके हैं। अब अनुपम खेर ने फिल्म से अपने किरदार को जारी किया है।

विज्ञापन

कर्नल प्रताप रैना के किरदार में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम खेर स्टूडियो की ओर से अनुपम के किरदार के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में अनुपम खेर के किरदार ‘कर्नल प्रताप रैना’ के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया, “‘तन्वी द ग्रेट’ के अभिनेता अनुपम खेर ने चार दशकों से हमें हंसाया, रुलाया, खुश किया और भारत और विदेश दोनों की फिल्मों में कई यादगार किरदार दिए। अब वह एक ऐसे किरदार को निभाने जा रहे हैं जिसकी कहानी उन्होंने खुद लिखी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anupamkherstudio (@anupamkherstudio)




कर्नल प्रताप रैना, जो अपनी चुप्पी को अपने शब्दों से ज्यादा जोर से बोलने देते हैं। लेकिन फिर उनकी दुनिया में कोई और आता है। कोई ऐसा जिसकी चुप्पी की अपनी एक कहानी है। जब परिस्थितियां इन दो ताकतों को एक साथ लाती हैं, तो उनकी दुनिया थोड़ी हिल जाती है। कभी-कभी यह आपको हंसाता है और कभी-कभी आप अपने आंसू रोक लेते हैं। कर्नल प्रताप रैना और तन्वी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”

यह खबर भी पढ़ें: Karate Kid Legends: युग देवगन का इस फिल्म से होगा डेब्यू, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में पिता अजय संग मिला बड़ा काम

नजर आएगी भारी स्टारकास्ट
तन्वी द ग्रेट में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। जिसके बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। फिल्म में इससे पहले तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, नासिर, पल्लवी जोशी, करन ठक्कर और अरविंद स्वामी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘तन्वी द ग्रेट’ की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: फिल्म ‘लापता लेडीज’ की ये एक्ट्रेस कान फेस्टिवल में आएंगी नजर, साथ ही दिखेंगी एक फेमस इंफ्लुएंसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed