Anupam Kher: अनुपम खेर ने दोस्त सतीश कौशिक की याद में शुरू की स्कॉलरशिप, अब करेंगे यह काम
Satish Kaushik Scholarship: अनुपम खेर को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर को राज कपूर पुरस्कार के साथ एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये से नवाजा गया। इस धनराशि के माध्यम से उन्होंने अब अपने एक्टिंग स्कूल में सतीश कौशिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने गरीब उम्मीदवार को शिक्षा देने का फैसला किया है।
इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया। वीडियो में अनुपम खेर ने 'सतीश कौशिक स्कॉलरशिप' का एलान किया है। इस स्कॉलरशिप का मकसद उनके अभिनय संस्थान में पढ़ने वाले गरीब और योग्य उम्मीदवारों की मदद करना है।
अनुपम खेर ने यह भी एलान किया कि उनके दिवंगत मित्र और अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक की मुस्कुराती हुई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम को लेकर लोगों से की ये अपील, स्वतंत्रता दिवस की अहमियत बताई
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इसके कैप्शन में लिखा 'राज कपूर पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र सरकार से मुझे जो धनराशि मिली थी, उससे मुझे अपने एक्टिंग स्कूल के गरीब उम्मीदवार के लिए सतीश कौशिक स्कॉलरशिप का एलान करते हुए खुशी हो रही है। स्टूडियो में सतीश कौशिक की मुस्कुराती हुई एक प्रतिमा भी लगाई जाएगी!'
दोस्त को याद करते हैं अनुपम खेर
अनुपम खेर अक्सर अपने करीबी दोस्त, दिवंगत सतीश कौशिक के बारे में बात करते रहे हैं। उन्होंने सतीश कौशिक से जुड़े अपनी दोस्ती के कई किस्से साझा किए हैं। सतीश कौशिक का 9 मार्च 2023 को 66 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।