Grammy Awards 2026: ग्रैमी 2026 में भारत के हाथ लगी मायूसी, अनुष्का शंकर अवॉर्ड से चूकीं
Grammy Awards 2026: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में भारत से अनुष्का शंकर को नामांकन मिला था। उन्हें बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी के तहत उनके गाने 'डेब्रेक' के लिए नामांकित किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किस कैटेगरी में मिला नामांकन?
ग्रैमी अवॉर्ड में एक कैटेगरी बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस थी। इसी के तहत भारतीय मूल की संगीतकार और कंपोजर अनुष्का शंकर को गाने 'डेब्रेक' के लिए नामांकित किया गया था। इसमें आलम खान और सारथी कोरवार भी थे। इस अवॉर्ड पर ग्लोबल स्टार बैड बनी ने कब्जा किया। उन्होंने अपने ट्रैक 'EoO' के लिए यह अवॉर्ड जीता।
ग्रैमी अवॉर्ड इवेंट में अनुष्का शंकर नहीं पहुंचीं। उन्होंने सेरेमनी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने नामांकन और इस साल इवेंट में शामिल न होने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज ग्रैमी डे है! मुझे अपने एल्बम 'चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट' और एल्बम के लीड गाने 'डेब्रेक' के लिए दो बार नामांकित होने पर गर्व है।'
शंकर ने यह भी बताया कि उन्होंने जानबूझकर अवॉर्ड्स नाइट से दूर रहने और इसके बजाय भारत में समय बिताने का फैसला किया। उन्होंने लिखा 'यह मेरे 12वें और 13वें नॉमिनेशन हैं, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है! साथ ही, लॉस एंजिलिस में न होना और बड़े अवॉर्ड इवेंट्स के साथ आने वाले एक्साइटमेंट और स्ट्रेस के भंवर में न फंसना अच्छा लग रहा है। इस साल, मैंने जानबूझकर न जाने और सेरेमनी के दौरान भारत में रहने का फैसला किया।'
A post shared by Anoushka Shankar (@anoushkashankarofficial)
ख्याल रहे कि अनुष्का शंकर ग्रैमी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकन पाने वाले भारतीय कलाकारों में से एक हैं। उनके गाने 'डेब्रेक' ने उन्हें कुल मिलाकर 13वां ग्रैमी नामांकन दिलाया है।
कौन हैं अनुष्का शंकर?
अनुष्का शंकर सितार वादक, संगीतकार और लेखिका हैं। वह महान सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी और मशहूर गायिका नोरा जोन्स की सौतेली बहन हैं।