फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anita Hassanandani on relationship with Eijaz Khan said I regret is that I let go of my prime career

Anita Hassanandani: अनिता हसनंदानी ने एजाज के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात, बताया किस बात का है पछतावा

Sun, 01 Sep 2024 05:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2024 05:49 PM IST
सार

अनीता हसनंदानी एक बार फिर से टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री ने एक बातचीत में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Anita Hassanandani on relationship with Eijaz Khan said I regret is that I let go of my prime career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani

विस्तार

अनीता हसनंदानी टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। लगभग 5 साल बाद वह फिर से टीवी की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत के दौरान एजाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपनी राय रखी। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें एजाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर पछतावा है या नहीं। 
विज्ञापन


 

Anita Hassanandani on relationship with Eijaz Khan said I regret is that I let go of my prime career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
रिश्ते के चलते छोड़ा करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ कनन से बातचीत में अभिनेत्री ने रिश्ते की खातिर बेहतरीन अवसरों को छोड़ने के बारे में बात की और कहा, ‘मैंने अपने करियर के बहुत से मौके छोड़ दिए। ऐसा नहीं है कि उन्होंने मुझे मजबूर किया, लेकिन वह अक्सर कहते थे कि 'मैं नहीं चाहता कि तुम कोई फिल्म करो या मैं नहीं चाहता कि तुम ऐसा कोई सीन करो, इसलिए मैंने बहुत सारे बेहतरीन मौके छोड़ दिए, क्योंकि उस समय मेरे लिए प्यार या रिश्ता ज्यादा महत्वपूर्ण था। हम प्यार में बहुत बदल जाते हैं दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए आप वह बन जाते हैं जो वे चाहते हैं कि आप बनें, तो मैंने थोड़ा अपने आपको चेंज कर लिया था।’
मां आलिया की गोद में गहरी नींद में दिखीं राहा, क्यूट तस्वीरें जीत लेंगी दिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anita Hassanandani on relationship with Eijaz Khan said I regret is that I let go of my prime career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
रिश्तों को लेकर क्या कहा?
अपने रिश्तों को लेकर अनिता ने कहती हैं, ‘मैं हमेशा एक देने वाली रही हूं, एक ऐसे व्यक्ति जिसने अधिक दिया और कम प्राप्त किया। मैंने बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया, इसलिए मुझे उस पुरुष की जरूरत है, जो मुझे गाइड करे, कोई मुझे समझाए, मुझे लगता है कि मुझे वो गाइडिंग लाइट चाहिए थी, इसलिए मेरे लिए जब भी कोई मेरी जिंदगी में आया, वो उस समय मेरी जिंदगी का केंद्र था।

 
विज्ञापन

Anita Hassanandani on relationship with Eijaz Khan said I regret is that I let go of my prime career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
एजाज के साथ रिश्ते को लेकर क्या  कहा?
जब अभिनेत्री से एजाज के साथ उनके रिश्ते को लेकर पूछा गया कि क्या उन्हें एजाज के साथ अपने रिश्ते पर पछतावा है? तो अनीता ने थोड़ी देर की चुप्पी के बाद कहा, ‘देखिए मैंने बहुत कुछ सीखा और मैं एक बेहतर इंसान बन गई। मुझे लगता है कि हम दो बहुत अच्छे लोग थे जो एक दूसरे के लिए अच्छे नहीं थे। मुझे बस एक बात का पछतावा है कि मैंने अपने बेहतरीन करियर को छोड़ दिया।’ 
अंकिता लोखंडे के घर आई 'नन्ही प्रिंसेस', अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed