{"_id":"6617b7f6a51dbe1e3609e222","slug":"animal-movie-singer-vishal-mishra-buys-mercedes-benz-maybach-gls-600-car-see-photos-and-know-its-price-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vishal Mishra New Car: 'एनिमल' के एक और कलाकार ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vishal Mishra New Car: 'एनिमल' के एक और कलाकार ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Thu, 11 Apr 2024 03:45 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:45 PM IST
सार
गायक विशाल मिश्रा ने एक शानदार मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस लग्जरी कार की कुछ तस्वीरों को साझा किया है।
विज्ञापन
विशाल मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'एनिमल' की सिनेमाघरों से विदाई को कई दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने कुछ ही दिन पहले खुद को एक लग्जरी कार तोहफे में दी थी। वे अपनी चमचमाती कार बेंटले में घूमते हुए दिखाई दिए थे। इसी फिल्म के एक और अभिनेता सौरभ सचदेवा ने भी पिछले दिनों नई कार खरीदी थी। अब 'एनिमल' से जुड़े एक और कलाकार ने नई कार खरीदी है।
विज्ञापन
इस लग्जरी कार के मालिक बने विशाल मिश्रा
मशहूर गायक विशाल मिश्रा ने भी एक नई कार खरीद ली हैं। उन्होंने एक शानदार मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस लग्जरी कार की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने 'एनिमल' में 'पहले भी मैं' गाना गाया था। यह गाना काफी ज्यादा हिट हुआ था। देखते-ही-देखते ही लोगों की पंसदीदा गानों की सूची में शामिल हो गया था। लोगों ने इस गाने को खूब सराहा था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
कार खरीदने के बाद मां ने की पूजा
विशाल मिश्रा ने कार की तीन तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। पहली तस्वीर में विशाल के माता-पिता नई कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे काले रंग की चमचमाती कार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में केवल कार दिखाई दे रही है। वहीं, वीडियो में उनकी मां पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।
लगभग 2.96 करोड़ रुपये है कार की कीमत
विशाल मिश्रा ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "नई सवारी का घर में स्वागत है। मैं बहुत आभारी हूं।" इसके बाद उन्होंने हैशटैग के साथ कार का नाम बताते हुए लिखा कि यह सब आपके प्यार से। जय माता दी। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल की नई कार की कीमत लगभग 2.96 करोड़ रुपये है।