फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday becomes Cheerleader for ahaan panday on the success of Saiyaara

Saiyaara: अहान पांडे के लिए कजिन अनन्या पांडे बनीं चीयरलीडर, पोस्ट के जरिए जाहिर की खुशी

Sat, 19 Jul 2025 02:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

Ananya Panday On Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' की कामयाबी पर अहान पांडे की कजिन अनन्या पांडे खुश हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Ananya Panday becomes Cheerleader for ahaan panday on the success of Saiyaara
अहान पांडे, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

विस्तार

अहान पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 'सैयारा' की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। ऐसे में अहान पांडे की कजिन अनन्या पांडे भी उनकी फिल्म की कामयाबी पर खुश हैं। अनन्या पांडे ने हाल ही में अहान पांडे को लेकर एक पोस्ट की है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

विज्ञापन

सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड
अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की डेब्यू वाली फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फिल्म की तारीफ की। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। 45 करोड़ की लागत में बनी फिल्म 'सैयारा' ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: 'सैयारा' देखने पहुंचे दर्शक, पर्दे पर अहान पांडे को देख दिए ऐसे रिएक्शन कि वायरल हो गया वीडियो

Ananya Panday becomes Cheerleader for ahaan panday on the success of Saiyaara
सैयारा गाने का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
सैयारा की कामयाबी पर अनन्या पांडे हुईं खुश
फिल्म की कामयाबी से खुश होकर अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अहान पांडे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अहान पांडे ने अनन्या पांडे को गले से लगाया है। दोनों के पीछे 'सैयारा' का पोस्टर है। एक दूसरी तस्वीर में अनन्या पांडे ने माधे पर एक स्टीकर लगाया है और मुस्कुरा रही हैं। इस पोस्ट पर लिखा है 'अहान पांडे फैन क्लब'। तस्वीरें शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा है 'सैयारा में एक सितारा पैदा हुआ है।'
विज्ञापन

सैयारा के बारे में
फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म से अहान पांडे के साथ अनीता पड्डा ने भी डेब्यू किया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। इसकी पटकथा को रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed