फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ahaan Panday fans reached to theatres to watch Saiyaara Take Their Shirts Off Dance In Theatre

Saiyaara: 'सैयारा' देखने पहुंचे दर्शक, पर्दे पर अहान पांडे को देख दिए ऐसे रिएक्शन कि वायरल हो गया वीडियो

Sat, 19 Jul 2025 10:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Jul 2025 10:52 AM IST
सार

Saiyaara Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस 'सैयारा' पर प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Ahaan Panday fans reached to theatres to watch Saiyaara Take Their Shirts Off Dance In Theatre
सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मोहित सूरी ने फिल्म का ज्यादा प्रचार नहीं किया है फिर भी फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वायरल वीडियो में फैंस दिखे उत्साहित
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस फिल्म 'सैयारा' को देखने सिनेमाहॉल पहुंचे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अहान पांडे स्क्रीन पर आते हैं, वैसे ही उनके फैंस सिनेमाघरों में अपनी शर्ट उतारते हैं। फिल्म में गाना बजने पर फैंस अपनी सीट से उठ जाते हैं। कह सकते हैं कि अहान पांडे के डेब्यू करने से फैंस बहुत खुश हैं।

यह खबर भी पढ़ेंBox Office Collection: ओपनिंग डे पर 'सैयारा' ने बनाए रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा 'तन्वी' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Ahaan Panday fans reached to theatres to watch Saiyaara Take Their Shirts Off Dance In Theatre
सैयारा ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf
फिल्म को शुरुआत में मिली अच्छी प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसके कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इसके बारे में लिखा। यूजर्स ने फिल्म की काफी तारीफ की। कई यूजर्स ने अहान पांडे की अदाकारी की भी तारीफ की। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। पहले ही दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छी कमाई की है।

फिल्म 'सैयारा' के बारे में
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। इसकी पटकथा को रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखा है। दर्शकों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई है। यह फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर 'छावा' है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed