फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   An FIR registered against Ratan Ranjan and others over morphed image of Rahul Gandhi on sanitary pad

Comedian Ratan Ranjan: सैनिटरी नेपकिन पर लगाई राहुल गांधी की मॉर्फ्ड तस्वीर, कॉमेडियन रतन रंजन पर FIR दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 07:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

Rahul Gandhi Morphed Image On Sanitary Pad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। कॉमेडियन सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
An FIR registered against Ratan Ranjan and others over morphed image of Rahul Gandhi on sanitary pad
कॉमेडियन रतन रंजन-राहुल गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सैनिटरी पैड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मॉर्फ्ड तस्वीर लगाने और उसे गलत तरीके से प्रसारित करने के आरोप में कॉमेडियन रतन रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद?
कांग्रेस के द्वारा बिहार में महिलाओं को पैड बांटने की योजना पर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, कॉमेडियन रतन रंजन ने कांग्रेस की इस योजना पर व्यंगात्मक वीडियो बनाया। वीडियो में उन्होंने सैनिटरी नैपकिन का पैकेट हाथ में पकड़ा हुआ है, जिस पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी है। इसके बाद वे एक नेपकिन निकालकर दिखाते हैं, इस पर राहुल गांधी की मॉर्फ्ड तस्वीर लगी है। इसी पर विवाद शुरू हुआ है।

हैदराबाद में दर्ज शिकायत
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रतन रंजन पर हैदराबाद में एफआईआर दर्ज की गई है। तेलंगाना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जक्किडी शिव चरण रेड्डी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में रंजन और अन्य पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण जानकारी फैलाने और महिलाओं को निशाना बनाकर अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता ने लगाए ये आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, 'कॉमेडियन रतन रंजन ने राहुल गांधी की एक छेड़छाड़ की हुई तस्वीर पोस्ट की और उसे सैनिटरी पैड पर लगा हुआ दिखाया'। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रंजन ने इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री प्रकाशित/प्रसारित करके न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे को तुच्छ बताया है।

अन्य लोगों पर भी हुआ एक्शन
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने हाल ही में बिहार में गरीब महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित करने का अभियान शुरू किया था, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना था, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। शिकायतकर्ता ने बताया कि रंजन के पोस्ट को कुछ अन्य लोगों ने भी री-ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि गलत सूचना और राहुल गांधी की फोटो से छेड़छाड़ करने तथा अश्लील सामग्री प्रदर्शित करने और प्रसारित करने तथा महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed