फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Penned An Emotional Tribute To Late Industrialist Ratan Tata says An era has just passed away

Amitabh Bachchan: 'एक युग का अंत हो गया', अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, लिखा यह भावुक नोट

Thu, 10 Oct 2024 03:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर एक भावुक नोट लिखा । अभिनेता ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन के साथ अपने जुड़ाव को याद किया ।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Penned An Emotional Tribute To Late Industrialist Ratan Tata says An era has just passed away
अमिताभ बच्चन , रतन टाटा - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

विस्तार

दिग्गज उद्योगपति टाइकून "रतन टाटा" का बुधवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया । कई राजनेताओं और मशहूर हस्तियों ने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि के रूप में शोक संदेश भेजे। अब महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है ।

विज्ञापन


बिग बी हुए भावुक
अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर एक भावुक नोट लिखा। अभिनेता ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर रतन टाटा को अलविदा कहते हुए  लिखा, "एक युग अभी गुजरा है , उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दृष्टि और देश के लिए अच्छा करने का उनका  संकल्प, मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान आपके साथ  मिलकर काम करने का अवसर था और आपसे मिलना मेरा सौभाग्य।"  बिग बी ने आगे लिखा "एक बहुत दुखद दिन।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे हुआ निधन 
रतन टाटा के ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद उन्हें 7 अक्तूबर, 2024 को  मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आईसीयू में उनकी हालत गंभीर थी। देर रात उनके निधन की खबर सामने आई। हाल ही में कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आप से मिलने की।"

 कमल हासन ने भी दी थी श्रद्धांजलि
कमल हासन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "रतन टाटा जी मेरे हीरो थे, जिनके जैसा बनने की मैंने पूरी जिंदगी कोशिश की है। एक राष्ट्रीय खजाना, जिनका राष्ट्र निर्माण में योगदान आधुनिक भारत की कहानी में हमेशा के लिए अंकित रहेगा। उनके परिवार, दोस्तों, टाटा समूह और मेरे साथी भारतीयों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed