फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Got Emotional On Sharing Grandson Agastya Nanda Upcoming Movie Ikkis Trailer Praises Him

अगस्त्य की ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हुए नाना अमिताभ बच्चन, बोले- ‘परिवार का सबसे बड़ा गौरव बनो’

Wed, 29 Oct 2025 08:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 29 Oct 2025 08:24 PM IST
सार

Amitabh Bachchan On Agastya Nanda: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की तारीफ की है। बिग बी ने अगस्त्य के पैदा होने के समय को याद किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Got Emotional On Sharing Grandson Agastya Nanda Upcoming Movie Ikkis Trailer Praises Him
अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य नंदा की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की है। अगस्त्य अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं। अब नाना अमिताभ बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन ने ‘इक्कीस’ का ट्रेलर शेयर करते हुए, अगस्त्य की तारीफ की है।

विज्ञापन

अगस्त्य के पैदा होने के वक्त को किया याद
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘इक्कीस’ का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अगस्त्य के जन्म के वक्त को याद किया। बिग बी ने लिखा, 'अगस्त्य! तुम्हारे जन्म के तुरंत बाद मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया था। कुछ महीने बाद मैंने तुम्हें फिर से अपनी बाहों में लिया और तुम्हारी कोमल उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगीं।

विज्ञापन

आज तुम दुनिया भर के थिएटरों में खेलते हो। तुम खास हो। मेरी सारी दुआएं और आशीर्वाद तुम्हारे लिए हैं। तुम हमेशा अपने काम को गौरवान्वित करो और परिवार के लिए सबसे बड़ा गौरव बनो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अभिषेक ने भी शेयर किया ट्रेलर
अमिताभ के अलावा अगस्त्य के मामा व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी ‘इक्कीस’ का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)


 

यह खबर भी पढ़ेंः 'इक्कीस' का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी जवानों की दमदार कहानी, जोश में नजर आए अगस्त्य नंदा 

ट्रेलर में दिखी ये कहानी
‘इक्कीस’ की कहानी परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में जवानों की एक रेजिमेंट को उनके अफसर शहीदों के बारे में बताते नजर आते हैं। वो कहते हैं- लेफ्टिनेंट कर्नल तारापुर ने हमारी रेजिमेंट को पहला परमवीर चक्र दिलवाया। तब अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा बोलते हैं- अगला परमवीर चक्र हमारी रेजिमेंट के लिए मैं लेकर आऊंगा।
इसके बाद फिर अरुण खेत्रपाल की पूरी जर्नी और उसके अलग-अलग पड़ाव दिखाए जाते हैं। युद्ध का वह पड़ाव भी दिखाया जाता है, जब अरुण खेत्रपाल के टैंक में आग गई, पर ऑर्डर मिलने के बाद भी वह अपना टैंक छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ दिसंबर में रिलीज होनी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed