Viral Video: भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन, पुलिस ने बचाया; दो दिग्गजों से बातचीत का भी वीडियो हुआ वायरल
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज गुजरात के सूरत पहुंचे। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ हटाने के लिए पुलिस और सुरक्षा गार्ड को आगे आना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि वह भीड़ से घिरे हुए हैं। अमिताभ बच्चन एक बिल्डिंग में हैं उनके चारों तरफ काफी भीड़ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस और सुरक्षा गार्ड अमिताभ बच्चन के लिए रास्ता बना रहे हैं। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' (आईएसपीएल) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सूरत पहुंचे।
वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपका स्वागत है। हम तैयार हैं। सूरत तैयार है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सूरत में आपका स्वागत है।' एक और यूजर ने मजाक में अमिताभ बच्चन का डायलॉग लिखा है 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।'
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीए) सीजन 3 के लिए सूरत पहुंचे। यह आज से 6 फरवरी, 2026 तक सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत एक शानदार सेरेमनी से होगी। सेरेमनी में अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर, अजय देवगन, सूर्या, राम चरण, ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, रूपाली गांगुली और अर्पिता खान भी शामिल होंगे।
आईएसपीए इवेंट से अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अमिताभ बच्चन एक्टर राम चरण और सचिन तेंदुलकर से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।