फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Restaurant Fake Paneer Row What Influencer Gaurav Taneja Said

Gaurav Taneja: इंफ्लुएंसर गौरव तनेजा क्याें कर रहे हैं शाहरुख खान की पत्नी का बचाव? जानिए क्या है पूरा मामला?

Wed, 23 Apr 2025 03:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

पिछले दिनों शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के एक रेस्तरां से जुड़ी खबर सामने आई। एक इंफ्लुएंसर ने गौरी खान के रेस्तरां में मिलने वाले खाने पर बड़ा खुलासा किया। अब इस मामले पर गौरव तनेजा ने भी अपनी बात, नजरिया सामने रखा है। 

विज्ञापन
Amid Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Restaurant Fake Paneer Row What Influencer Gaurav Taneja Said
गौरव तनेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@taneja.gaurav

विस्तार

पिछले दिनों एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्तरां में जाकर एक सिंपल टेस्ट के जरिए वहां के पनीर को नकली बता दिया। इस पर गौरी खान के रेस्तरां का भी बाद में बयान आया। अब इस मामले में इंफ्लुएंसर गौरव तनेजा भी अपना नजरिया बताते नजर आए। जानिए, क्या है ये पूरा मामला और गौरव तनेजा ने क्या कहा? 

विज्ञापन


इंफ्लुएंसर ने गौरी खान के रेस्तरां पर किए सवाल
हाल ही में एक इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब हटा दिया गया है। इसमें सार्थक गौरी खान के रेस्तरां में जाता है और वहां मिलने वाले पनीर पर आयोडीन टेस्ट करता है, जिसके कारण पनीर का रंग काला पड़ जाता है। इसके बाद सार्थक दावा करता है कि ये पनीर नकली है। इस वीडियो पर रेस्तरां की तरफ से भी सफाई आई, जिसमें कहा गया कि आयोडीन टेस्ट पनीर में स्टार्च की मात्रा को बताता है, पनीर के असली या नकली होने को यह साबित नहीं करता है। 
विज्ञापन


गौरव तनेजा ने बता दी सच्चाई 
गौरी खान के रेस्तरां से जुड़े मामले के बीच इंफ्लुएंसर गौरव तनेजा ने सच्चाई सामने रखी है। वह कहते हैं, ‘ 99 प्रतिशत नकली पनीर भी आयोडीन टेस्ट को पास कर सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि बाजार में सबसे ज्यादा मिलावटी प्रोडक्ट पनीर है। आपने देखा होगा कि आजकल हर शख्स जहां भी जाता है, अपने साथ आयोडीन ले जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि आप आयोडीन से पनीर के असली या नकली होने की जांच नहीं कर सकते। मैंने डेयरी बिजनेस में काम किया है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Taneja (Flying Beast) (@taneja.gaurav)


कौन है गौरव तनेजा
गौरव तनेजा एक यूट्यूबर, इंफ्लुएंसर हैं। ‘फ्लाइंग बीस्ट’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इन दिनों वह अपना एक डेयरी बिजनेस भी कर रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। 


 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed