फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Dhanush Nayanthara copyright dispute actress shred cryptic post Beyond The Fairytale

Dhanush-Nayanthara: धनुष से कॉपीराइट विवाद के बीच नयनतारा ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सूद समेत वापस मिलेगा…

Fri, 29 Nov 2024 05:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 29 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

Dhanush-Nayanthara: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा ने अभिनेता धनुष से चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। इससे पहले भी अभिनेत्री खुले तौर पर अभिनेता की आलोचना कर चुकी हैं। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन
Amid Dhanush Nayanthara copyright dispute actress shred cryptic post Beyond The Fairytale
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष और नयनतारा के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के बीच चल रहे विवाद के बाच अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया। यह नोट कर्म के बारे में हैं, जो हमेशा लौट कर वापस आता है। आइए जानते हैं अभिनेत्री के पोस्ट में क्या है?
विज्ञापन


क्या लिखा नोट में?
शुक्रवार को अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, "कर्म कहता है! जब आप झूठ बोलकर किसी की जिंदगी बर्बाद करते हैं, तो इसे कर्ज की तरह लें, यह आपको सूद समेत वापस मिलेगा।" अभिनेत्री ने यह पोस्ट नुष द्वारा नयनतारा और उनके फिल्म निर्माता पति विग्नेश शिवन के खिलाफ उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में "नानुम राउडी धान" के क्लिप के अनधिकृत उपयोग के लिए मुकदमा दायर करने के कुछ दिनों बाद आई है।
विज्ञापन

Samantha: सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नयनतारा-धनुष विवाद?
दरअसल, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' का प्रीमियर कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म के एक गाने के कुछ हिस्से इस्तेमाल करने का दावा है, जिसके बाद अभिनेता ने नयनतारा पर 10 करोड़ रुपए का कॉपीराइट केस कर दिया। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं किया है।  डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल की गई फुटेज अभिनेता की "व्यक्तिगत लाइब्रेरी" से ली गई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)



खुले तौर पर की धनुष की आलोचना
धनुष के दावे के बाद 16 नवंबर को नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर एक खुला पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने धनुष की आलोचना की कि उन्होंने उनसे 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांग कर खुद को "अब तक के सबसे निचले स्तर" पर पहुंचा दिया है।
Kartik Aaryan: इफ्फी आयोजकों ने कार्तिक आर्यन को बताई उनकी हैसियत, रणवीर सिंह की राह चला एक और हीरो!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed