फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amaal Mallik and Tanya Mittal Heated exchanges In Bigg Boss 19 Episode

अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच घमासान; एक-दूसरे पर किए तीखे हमले; तमाशा देखते रहे बाकी प्रतियोगी

Mon, 17 Nov 2025 04:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Nov 2025 04:28 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Episode Update: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जब शुरू हुआ तो तान्या मित्तल और अरमान मलिक के बीच अच्छी दोस्ती थी। लेकिन शाो खत्म होने से कुछ हफ्ते पहले यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है। हाल ही में दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
Amaal Mallik and Tanya Mittal Heated exchanges In Bigg Boss 19 Episode
बिग बॉस 19 में झगड़े पड़े तान्या मित्तल और अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक और तान्या मित्तल एक मामूली से बात पर झगड़ने लगे। झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। तरह-तरह की बातें एक-दूसरे के बारे में बोलने लगे। अमाल ने तो गुस्से में तान्या को ढोंगी तक कह दिया। जानिए, किस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ? 

विज्ञापन


बर्तन धोने से शुरू हुआ ड्रामा  
शो ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में अमाल मलिक बर्तन धो रहे थे। इसी बीच तान्या ने आकर एक बर्तन उन्हें धोने को दिया। इस बात से अमाल चिढ़ गए। वह इस बात की शिकायत कुनिका सदानंद से करने लगे। इस पर तान्या ने अमाल को टोका। यहीं से बात बिगड़ गए। दोनों एक-दूसरे ऊंची आवाज में बात करने लगे। तरह-तरह के कमेंट्स एक-दूसरे पर करने लगे।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के इस प्रतियोगी ने की विनर प्रेडिक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; यूजर्स ने दिया हटकर रिएक्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमाल ने तान्या को कहा- ढोंगी
गुस्से में अमाल ने तान्या मित्तल को ढोंगी कहा। अमाल का मानना है कि तान्या अब तक शो में सीधे बने रहने का नाटक रही थी। इस बात पर तान्या ने भी अमाल को अच्छा इंसान बनने की सलाह दी। इन दोनों का झगड़ा बाकी प्रतियोगी चुपचाप देख रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 
 

कौन हुआ वीकएंड पर शो से बाहर 
बीते रविवार को ‘बिग बॉस 19’ से कोई भी प्रतियोगी बाहर नहीं हुआ। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा। इन दिनों शो में सबसे ज्यादा चर्चा अमाल मलिक और तान्या मित्तल की है, इन्हें स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed