Ekta Kapoor: ऑल्ट बालाजी का नया नाम तय, एकता कपूर और उनकी मां के इस्तीफे के बाद टीम ने लिया फैसला
नई टीम ने इसके लोगो में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने लोगो में ऑल्ट बालाजी में बालाजी के नाम को हटा दिया है और केवल ऑल्ट से ही नया लोगो रिलीज किया है।
विस्तार
टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर फैंस के साथ साझा की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने 2017 में शुरू किए गए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद को छोड़ दिया है। इसकी जिम्मेदारी एक नई टीम को सौंपी गई है, जो अब सारे ऑपरेशन देखेगी। एकता के पद छोड़ने के तुरंत बाद ही नई टीम ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव किया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी का कंटेंट बाकी सभी प्लेटफार्म से हटकर था और इसी वजह से यह अक्सर चर्चा में रहता था। इसी प्लेटफॉर्म की सीरीज 'गंदी बात' का विवाद तो कोर्ट तक भी पहुंच गया था। वहीं, 'लॉकअप' जैसे रियलिटी शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब नई टीम ने इसके लोगो में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने लोगो में ऑल्ट बालाजी में बालाजी के नाम को हटा दिया है और केवल ऑल्ट से ही नया लोगो रिलीज किया। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा होते ही फैंस के बीच खलबली मच गई। कई लोग इसे अच्छे बदलाव के रूप में ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस नए बदलाव को लेकर विवेक कोका को ट्रोल कर रहे हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
">http://बता दें कि हाल ही में, एकता की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई प्रेस रिलीज में लिखा था कि आज आधिकारिक तौर पर एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी कंपनी के प्रमुख के रूप में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने का प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो गई थी। ऑल्ट बालाजी के पास अब एक नई टीम है। ऑल्ट बालाजी के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर अब विवेक कोका होंगे। एकता कपूर ने पोस्ट साझा कर लिखा था, 'कंपनी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विवेक कोका ऑल्ट बालाजी के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं। कोका के नेतृत्व में ऑल्ट बालाजी का लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलकर दर्शकों को हाई क्वालिटी और ओरिजिनल कंटेंट देने के अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखना है।'