फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alon Aboutboul dark knight actor dies at 60 tel aviv collapse cause unknown

Alon Aboutboul Death: ‘द डार्क नाइट’ फेम एक्टर एलोन अबाउटबूल का निधन, रहस्यमयी तरीके से हुई मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

The Dark Knight Rises Actor Alon Dies: 'द डार्क नाइट' फेम एक्टर एलोन अबाउटबूल का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत के कारण का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Alon Aboutboul dark knight actor dies at 60 tel aviv collapse cause unknown
अलोन अबुतबुल - फोटो : एक्स

विस्तार

सिनेमा प्रेमियों के लिए 29 जुलाई 2025 एक दिन दुखद खबर लेकर आया, जब हॉलीवुड और इजराइली फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता एलोन अबाउटबूल का अचानक निधन हो गया। वो 60 साल के थे। तेल अवीव के हैबोनीम बीच पर ही उनकी मौत हुई। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


अभिनय की दुनिया का चमकता सितारा बुझ गया
एलोन अबाउटबूल का जन्म 28 मई, 1965 को इजराइल के किरयात अता में एक सेफर्डिक यहूदी परिवार में हुआ था। साल 1980 के दशक से शुरू हुआ उनका अभिनय सफर 42 वर्षों तक चला, जिसमें उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया। उनके टैलेंट ने न सिर्फ इजराइल बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें खास पहचान दिलाई।
विज्ञापन


एलोन का फिल्मी करियर
एलोन अबाउटबूल ने अपने करियर की शुरुआत इजराइली फिल्म 'टू फिंगर्स फ्रॉम सिदोन' से की, जिसने उन्हें पहली बार दर्शकों की नजरों में लाया। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें यरुशलम फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Param Sundari: सिद्धार्थ-जाह्नवी की 'परम सुंदरी' की नई रिलीज डेट का ऐलान, फिल्म का मोशन पोस्टर भी आया सामने

एलोन की पहली हॉलीवुड फिल्म
उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म रेम्बो III (1988) थी, जिसमें उन्होंने निस्सेम का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'बॉडी ऑफ लाइज', 'द डार्क नाइट राइजेस' और 'लंदन हैज फॉलन' जैसी फिल्मों में उनके दमदार किरदार दर्शकों को याद रहेंगे।


टीवी पर भी निभाई अहम भूमिकाएं
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, टेलीविजन पर भी एलोन अबाउटबूल ने अपनी छाप छोड़ी। 'स्नोफॉल' में एवि ड्रेसलर के किरदार से लेकर 'होमलैंड', 'एफबीआई: इंटरनेशनल' और 'ट्विन पीक्स' तक उन्होंने अक्सर गहन, रहस्यमय और गंभीर भूमिकाएं निभाईं, जिनमें कई बार उन्हें मोसाद एजेंट या गैंगस्टर के रूप में देखा गया। एलोन अबाउटबूल अपने पीछे अपनी पत्नी शिर बिलिया और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। वो न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक पारिवारिक व्यक्ति भी थे।

मौत के कारण का खुलासा नहीं
उनकी मौत के कारण को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल अवीव के उस समुद्र तट पर पानी की तेज लहरें मौत का कारण बन सकती हैं, लेकिन ये अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed