फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Grandmother Allu Kanakaratnam Passes Away At The Age Of 94 Ram Charan Halts Peddi shoot

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, 94 साल में ली अंतिम सांस; राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

Sat, 30 Aug 2025 10:12 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 30 Aug 2025 10:12 AM IST
सार

Allu Arjun Grandmother Death: तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर अल्लू परिवार पर दुख की घड़ी आ पड़ी है। ‘पुष्पा’ फेम स्टार अल्लू अर्जुन की दादी के निधन से तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Allu Arjun Grandmother Allu Kanakaratnam Passes Away At The Age Of 94 Ram Charan Halts Peddi shoot
अल्लू अर्जुन और अल्लू कनकरत्नम गरु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु इंडस्ट्री से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की दादी और तेलुगु के दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारत्नम का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 94 वर्ष थी।

विज्ञापन

पिछले कुछ वक्त से थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, अल्लू कनकारत्नम पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। वो उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इस दुखद खबर के सामने आते ही अल्लू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अल्लू अर्जुन के प्रशंसक और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोग अल्लू परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा।

विज्ञापन

राम चरण ने कैंसिल की शूटिंग
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दुखद खबर के सामने आते ही उनके पोते और सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर दी है। राम चरण के हैदराबाद भी पहुंचने की उम्मीद है। वहीं अल्लू अर्जुन, जो इस समय मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, वह भी जल्द ही हैदराबाद जाएंगे। इस बीच, मेगास्टार चिरंजीवी अल्लू अरविंद के आवास पर औपचारिकताओं की देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed