{"_id":"68655ec635140fb0d50d80c1","slug":"mandakinis-father-dies-actress-share-emotional-posts-on-social-media-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mandakini's Father Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mandakini's Father Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
Wed, 02 Jul 2025 10:01 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:01 PM IST
सार
Mandakini's Father Joseph Dies: बॉलीवुड की एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का बुधवार को निधन हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए मंदाकिनी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
मंदाकिनी, जोसेफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड की एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का बुधवार को निधन हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए मंदाकिनी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि पिता के निधन से उनका दिल टूट गया है।
विज्ञापन
मंदाकिनी ने पिता को लेकर लिखी भावुक पोस्ट
मंदाकिनी ने अपनी पोस्ट में पिता की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'मेरा दिल चूर-चूर हो गया है। आज सुबह मेरे पिता का निधन हो गया है। इस जुदाई के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आपके बेइंतिहा प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद पापा। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।'

मंदाकिनी के बारे में
आपको बता दें कि मंदाकिनी ने बुद्धिस्ट मोंक डॉ0. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की है। वह तिब्बत हर्बल सेंटर चलाते हैं। दोनों से दो बच्चे हैं। उनका एक लड़का है जिसका नाम रब्बिल है और लड़की है जिसका नाम रब्जे इन्नाया है। दलाई लामा की फॉलोवर बनने के बाद मंदाकिनी तिब्बती योग क्लास चलाती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Govinda: 'जिम्मेदारी थी, सोचता था बस कहीं से पैसा आ जाए...', गोविंदा को लेकर पहलाज निहलानी ने किया खुलासा

मंदाकिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mandakiniofficial
दाऊद से रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं
मंदाकिनी 1990 की दहाई के शुरुआती वर्षों में दाऊद इब्राहीम के साथ ताल्लुक को लेकर सुर्खियों में रही हैं। यही नहीं मंदाकिनी दुबई में दाऊद इब्राहिम के साथ नजर भी आईं। मंदाकिनी ने यह कुबूल किया कि वह दाऊद से मिलीं लेकिन उन्होंने उनके साथ रिश्ते में होने की बात से इंकार किया। मंदाकिनी के दाऊद से ताल्लुक की वजह से उनके करियर पर प्रभाव पड़ा।

मंदाकिनी की बॉलीवुड फिल्में
मंदाकिनी को सबसे ज्यादा शोहरत 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में काम करने के बाद मिली। फिल्म का निर्देशन और निर्माण राज कपूर ने किया था। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में राजीव कपूर थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें 'डांस डांस', 'कहां है कानून' और 'प्यार करके देखो' शामिल हैं।