Alec Musser: 'ऑल माई चिल्ड्रन' फेम एलेक मुसर का निधन, एक्टर की मंगेतर ने दी जानकारी
एलेक का निधन उनके डेल मार, कैलिफोर्निया स्थित आवास पर हुआ। हालांकि, अभी तक एक्टर के मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। एलेक को उनकी डेल हेनरी भूमिका के लिए जाना जाता है।
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर एलेक मुसर का निधन हो गया है। 'ऑल माई चिल्ड्रन' एलेक ने 50 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऑल माई चिल्ड्रन' स्टार की मंगेतर पेगे प्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पेगे ने एलेक को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।
मंगेतर ने शेयर किया इंस्टाग्राम स्टोरी
पेगे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के प्यार को सलाम। एलेक मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी। मेरा दिल टूट गया है'। पेगे ने आगे लिखा, 'आज मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन है। हम बहुत खुश थे।' इस दौरान उन्होंने मुसेर के साथ रेड कार्पेट की एक तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा पेगे ने एलेक और उनके डॉगी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक्टर के जन्म की तारीख (11 अप्रैल, 1973) और निधन की तारीख (13 जनवरी, 2024) लिखा हुआ है।
Nagarjuna: छुट्टियां मनाने मालदीव नहीं जाएंगे नागार्जुन, टिकट किया कैंसिल, अब लक्षद्वीप जाने की बना रहे योजना
कैलिफोर्निया में हुआ निधन
एलेक का निधन उनके डेल मार, कैलिफोर्निया स्थित आवास पर हुआ। हालांकि, अभी तक एक्टर के मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि एलेक को उनकी डेल हेनरी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2005 से 2007 तक एबीसी सोप 'ऑल माई चिल्ड्रेन' में उन्होंने शानदार अभिनय किया था।
Agastya Nanda: अमिताभ से ज्यादा अभिषेक के फैन हैं अगस्त्य नंदा, बोले- मेरे मामू हैं मेरे हीरो, बताई यह वजह