{"_id":"66085480c372e02c31088314","slug":"alia-bhatt-congratulates-outstanding-women-kareena-kapoor-tabu-and-kriti-sanon-after-watching-film-crew-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crew: आलिया भट्ट ने किया 'क्रू' का रिव्यू, ननद की फिल्म देखने के बाद तारीफ में लिखी ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Crew: आलिया भट्ट ने किया 'क्रू' का रिव्यू, ननद की फिल्म देखने के बाद तारीफ में लिखी ये बात
Sat, 30 Mar 2024 11:43 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 30 Mar 2024 11:43 PM IST
सार
आलिया भट्ट ने 'क्रू' देख ली है। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना अनुभव साझा किया। आलिया ने फिल्म का पोस्टर साझा कर, प्रोड्यूसर एकता कपूर, रिया कपूर के साथ तीनों लीड एक्ट्रेस को टैग किया है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट, क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। 29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली। फिल्म देखने के बाद दर्शक तीनों हीरोइनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। करीना कपूर की भाभी आलिया भट्ट ने यह फिल्म देख ली है और इसका रिव्यू किया है।
विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी शो में नाचते-झूमते पहुंचा कपूर परिवार, कपिल ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
आलिया ने की दिल खोलकर तारीफ
आलिया भट्ट ने 'क्रू' देख ली है। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना अनुभव साझा किया। आलिया ने फिल्म का पोस्टर साझा कर, प्रोड्यूसर एकता कपूर, रिया कपूर के साथ तीनों लीड एक्ट्रेस को टैग किया है। साथ ही लिखा है, 'इस 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। इन सभी शानदार महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई'।
विज्ञापन
दो दिनों 20 करोड़ रुपये का कारोबार
शुक्रवार को क्रू ने 9.25 रुपये की ओपनिंग ली। आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। सिर्फ दो दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार 19.25 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझा और कपिल शर्मा भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है।
Nani 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म के एलान से बढ़ाया उत्साह
रिक्रिएट किया गया पुराना गाना
इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके संगीत को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसमें 'खलनायक' का माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना 'चोली के पीछे क्या है' रिक्रिएट करके करीना कपूर पर फिल्माया गया है। एक तरफ युवाओं को गाने का नया वर्जन पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। मूल गाने को गाने वाली इला अरुण ने भी गाने को रिक्रिएट किए जाने पर अपनी नाराजगी जताई।
5 Years Of Gone Kesh: सचिव जी की डेब्यू फिल्म 'गॉन केश' को हुए पांच साल, बोले- दिल के करीब है यह फिल्म