फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Al Pacino 29 year old girlfriend Noor Alfallah pregnant actor announcing he is expecting a baby

Al Pacino: 83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेगा यह हॉलीवुड स्टार, 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट

Wed, 31 May 2023 12:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 31 May 2023 12:24 PM IST
सार

हॉलीवुड का यह दिग्गज सितारा 83 की उम्र में चौथी बार पिता बनने जा रहा है। एक्टर की 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं। 
 

विज्ञापन
Al Pacino 29 year old girlfriend Noor Alfallah pregnant actor announcing he is expecting a baby
अल पचीनो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटरन हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। अल पचीनो 83 की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। एक्टर की 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट हैं। नूर आठ महीने की गर्भवती हैं, और उनकी डिलीवरी डेट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। 

विज्ञापन

नूर अल्फल्लाह की डिलीवरी डेट

अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह की बात करें तो दोनों अप्रैल 2022 से साथ हैं। इस कपल को पहली बार डिनर डेट पर देखा गया था, जिसके बाद इनके रिश्ते की खबर ने खूब तूल पकड़ा। अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नूर आठ महीने की गर्भवती हैं और डिलीवरी जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में होनी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह महामारी के शुरुआती दिनों से डेट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


Shahid kapoor: राजेश खट्टर ने किया शाहिद कपूर के बचपन के प्यार का खुलासा, कहा- पसंद आई थी स्कूल की लड़की फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी बार पिता बनेंगे अल पचीनो

अल पचीनो इस तरह चौथी बार पिता बनेंगे। पचीनो की एक्स गर्लफ्रेंड, एक्टिंग कोच जान टैरंट के साथ उनकी पहले से ही एक 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी हैं। इसके अलावा एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो के साथ 22 वर्षीय जुड़वा बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं। पचीनो ने 2008-18 तक लुसिला पोलाक को भी डेट किया लेकिन उनसे कोई संतान नहीं है।


Amitabh Bachchan: 'भूत' देखने के बाद राम गोपाल वर्मा को लगभग पीटना चाहते थे अमिताभ बच्चन, वजह जान होगी हैरानी

अल पचीनो की क्लासिक फिल्में 

वर्ष 2014 के एक इंटरव्यू में अल पचीनो ने फादरहुड पर खुलकर बात की थी और कहा था, 'मैं उनके लिए जिम्मेदार हूं। मैं उनके जीवन का हिस्सा हूं। जब मैं नहीं होता हूं, तो यह मुझे और उन्हें परेशान करता है।' अल पचीनो अपने समय के प्रसिद्ध सितारों में से एक हैं। एक्टर को 'इनसोम्निया', 'द आयरिशमैन' 'द गॉडफादर', 'स्कारफेस', 'हीट', 'द डेविल्स एडवोकेट' और 'सेंट ऑफ अ वुमन' जैसे क्लासिक्स में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि पचीनो ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टैंड-अप-कॉमेडियन की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed