फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films

Yash Raj Films: अहान पांडे-अनीत से पहले इन सितारों ने भी किया YRF से डेब्यू, कहां है इनके करियर की गाड़ी?

Mon, 21 Jul 2025 12:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Jul 2025 12:54 AM IST
सार

Celebs Who Made Debut In YRF Film: अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से छा गए हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस बहाने जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने YRF की फिल्मों से एक्टिंग डेब्यू किया।

विज्ञापन
Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
रणवीर सिंह-अहान पांडे-अनीत पड्डा-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिष्ठित निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्मों से डेब्यू का मौका मिले तो इसे नए कलाकार खुशनसीबी समझते हैं। इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई प्रतिभाशाली कलाकार इंडस्ट्री को दिए हैं। हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' के जरिए दो नए सितारो ने हिंदी सिनेमा में एंट्री ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी YRF की इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म से ही तारीफें बटोर रहे हैं। जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने यशराज फिल्म्स से डेब्यू किया।

विज्ञापन

Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को साल 2008 में यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया। अभिनेत्री ने 'रब ने बना दी जोड़ी' के जरिए डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में वे शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सैंकड़ों लड़कियों के ऑडिशन के बाद इस रोल के लिए अनुष्का को चुना गया था। पहली ही फिल्म में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अनुष्का का एक्टिंग करियर शानदार रहा है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया है। हालांकि, फिलहाल में एक्टिंग से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से साल 2010 में डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आईं। रणवीर के ऑडिशन से आदित्य चोपड़ा इतने प्रभावित हुए कि उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। इसके बाद रणवीर ने अपने रोल के लिए कुछ एक्टिंग क्लास लीं और दिल्ली विश्वविद्यालय में कुछ समय बिताया। रणवीर सिंह इंडस्ट्री के चर्चित सितारों में शामिल हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

विज्ञापन

Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
इशकजादे - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर
बोनी कपूर और दिवंगत मौना शौरी के बेटे अर्जुन कपूर को भी YRF ने लॉन्च किया। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया। इसके पहले यशराज ने अर्जुन को एक अन्य फिल्म 'वायरस दीवान' के लिए साइन किया था। अर्जुन इस फिल्म से ही अपना डेब्यू करने वाले थे, लेकिन 'वायरस दीवान' बंद हो गई और यशराज ने 'इशकजादे' से अर्जुन को लॉन्च किया।     

Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
दम लगा के हईशा - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर का डेब्यू भी इसी बैनर की फिल्म से हुआ। बता दें कि अभिनेत्री ने 'दम लगा के हईशा' से अपनी अभिनय पारी शुरू की। इसमें वे आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आईं। पहली ही फिल्म से भूमि ने अपने अभिनय का खूब असर छोड़ा। इस फिल्म के लिए भूमि ने बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद भूमि को 'शुभ मंगल सावधान', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'सांड की आंख', 'बाला', 'पति पत्नी और वो' जैसी सफल फिल्मों में देखा गया। इस साल उनकी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज हुई, जिसमें अर्जुन कपूर भी नजर आए।

Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया। इसमें रणवीर सिंह नजर आए और यह उनकी दूसरी फिल्म थी। डेब्यू के बाद परिणीति यशराज की 'इशकजादे' में नजर आईं। इस फिल्म से परिणीति ने पर्दे पर पहचान बनाई। मालूम हो कि परिणीति, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। परी जल्द ही नेटफ्लिक्स के जरिए ओटीटी सीरीज डेब्यू करने वाली हैं।

Ahaan Panday Aneet Padda Bhumi Pednekar Ranveer Singh Parineeti These celebs made their debut in yashraj films
फिल्म 'महाराज' में जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुनैद खान और ये सितारे भी
इसके अलाव यशराज फिल्म्स ने वाणी कपूर, मानुषी छिल्लर और जुनैद खान को भी पहला मौका दिया। वाणी कपूर ने YRF की 'शुद्ध देसी रोमांस' से डेब्यू किया। मानुषी छिल्लर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में पहली बार नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही थी। वहीं, आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया। यह ओटीटी पर रिलीज हुई और जुनैद के अभिनय की खूब तारीफ हुई। हालांकि, इसके बाद बड़े परदे पर जुनैद की पहली फिल्म 'लवयापा' इस साल रिलीज हुई और यह फिल्म चल नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed