फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditi Rao Hydari talks about Sanjay Leela Bhansali says for a sence i did not eat I had to do a scene of fire

Aditi Rao Hydari: अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए ‘बिब्बोजान’ रहीं सेट पर भूखी, अदिति हैदरी ने किया खुलासा

Tue, 30 Apr 2024 08:54 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 30 Apr 2024 08:54 PM IST
सार


अदिति राव हैदरी आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला के संग 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अदिति कहती हैं, 'जब आप संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करते हैं तब आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari talks about Sanjay Leela Bhansali says for a sence i did not eat I had to do a scene of fire
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी अगामी सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। दर्शकों में इस शो को लेकर अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने शो के प्रमोशन के दौरान अदिति राव हैदरी शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाती नजर आईं। 
विज्ञापन


सेट पर रहीं भूखी 
अदिति राव हैदरी आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला के संग 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अदिति कहती हैं, 'जब आप संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करते हैं तब आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। एक दिन एक दृश्य को शूट करना था और वह दृश्य अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर था। संजय ने इस दृश्य के लिए मुझसे कहा कि आज दिन भर मैं खाना नहीं खाउंगी'। 
विज्ञापन


'रुसलान' की निकली हवा, पांच दिन में ही बेपटरी हुई फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय हैं अपने काम के लिए समर्पित  
अदिति राव हैदरी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने उनकी बात मानी और मैंने कुछ भी नहीं खाया। आप यकीन नहीं करेंगे जब मैं उस दृश्य को कर रही थी तब मैं उस किरदार के दर्द और गुस्से को महसूस कर पा रही थी। संजय बतौर निर्देशक जानते हैं कि आप अपना बेहतरीन कैसे दे सकते हैं। वे अपनी कला के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं। वे जो कुछ भी करते हैं दिल से करते हैं'। 

Highest grossing Indian movies: इन भारतीय फिल्मों ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड बटोरे 1000 करोड़ से भी ज्यादा रुपये..

इस दिन रिलीज होगी 'हीरामंडी'
'हीरामंडी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वेब सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। 1 मई को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस शो में अदिति राव हैदरी के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed