Om Raut: 'कल्कि 2898 एडी' की बंपर कमाई पर ओम राउत की फजीहत, प्रभास के प्रशंसक इसलिए लगा रहे निर्देशक की क्लास
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' बड़े बजट की फिल्म थी। रिलीज से पहले इसकी जबर्दस्त चर्चा रही। लेकिन, जैसे ही फिल्म का पहला शो देखकर दर्शक सिनेमाघरों से निकले उनका गुस्सा चरम पर था।
विस्तार
इन दिनों अभिनेता प्रभास अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। बीते वर्ष आई फिल्म 'आदिपुरुष' के बाद डूबे प्रभास के सितारों में 'कल्कि 2898 एडी' ने चमक बिखेर दी है। प्रभास की सफलता देख उनके प्रशंसकों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं। एक तरफ वे जश्न में डूबे हैं तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत को आईना दिखा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी 'आदिपुरुष'
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' बड़े बजट की फिल्म थी। रिलीज से पहले इसकी जबर्दस्त चर्चा रही। लेकिन, जैसे ही फिल्म का पहला शो देखकर दर्शक सिनेमाघरों से निकले उनका गुस्सा चरम पर था। न तो उन्हें फिल्म के डायलॉग पसंद आए थे न सितारों का अभिनय व विजुअल इफैक्ट्स। पहले दिन से ही फिल्म विवादों में घिर गई। मेकर्स ने उन डायलॉग्स में बदलाव तक कर दिया, जिन पर आपत्ति थी, लेकिन कोई भी बदलाव फिल्म को सफलता नहीं दिला सका।
Dimple Kapadia: अक्षय से नहीं करना चाहती थीं डिंपल कपाड़िया अपनी बेटी ट्विंकल की शादी, बोलीं- वे शरारती हैं
1100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'कल्कि'
इस फिल्म ने बाद मानो प्रभास की छवि पर तो ठप्पा ही लग गया। 'आदिपुरुष' में वे भगवान राम की भूमिका में नजर आए। लोगों ने उन्हें भी श्रीराम की भूमिका में नकार दिया। अब जब वे 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आ रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है तो प्रशंसक खुश हैं। आज मेकर्स ने 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई के ताजा आंकड़े साझा करते हुए बताया कि फिल्म 1100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
ओम राउत क्यों हो रहे ट्रोल?
मेकर्स द्वारा साझा किए गए नए पोस्टर के बाद यूजर्स ओम राउत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'आदिपुरुष' के मुंह पर फिर से जोरदार तमाचा है यह कमाई... दोनों फिल्मों में एक ही अभिनेता है, लेकिन विजन और निर्देशन में अंतर देखिए... नाग अश्विन सर को बधाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह 'कल्कि' है 'आदिपुरुष' नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इस उपलब्धि पर प्लीज एक सीट ओम राउत के लिए खाली करके रखें'। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि निर्देशक अच्छे हों तो प्रभास कमाल के स्टार हैं।
SSMB29: आधिकारिक एलान से पहले लीक हुआ 'एसएसएमबी 29' का शीर्षक? महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के नाम से उठा पर्दा