फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adil Hussain and Janhvi Kapoor talked about Sridevi on the set of ulajh movie directed by Sudhanshu Saria

Adil Hussain: 'उलझ' के सेट पर जान्हवी-आदिल ने की श्रीदेवी पर बातें, अभिनेता ने बताया बेटी ने मां से क्या सीखा

Tue, 06 Aug 2024 07:49 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 07:49 AM IST
सार

आदिल हुसैन और जान्हवी कपूर ने उलझ फिल्म में एक साथ काम किया है। फिल्म के सेट पर उन्होंने जान्हवी कपूर से उनकी मां को लेकर काफी बातें की थी। वो श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
Adil Hussain and Janhvi Kapoor talked about Sridevi on the set of ulajh movie directed by Sudhanshu Saria
आदिल हुसैन और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @_adilhussain/@janhvikapoor

विस्तार

कबीर सिंह, एंजेट विनोद, परीक्षा, फुटप्रिंट्स ऑन वाटर, इंग्लिश विंग्लिश, लव सोनिया, इश्किया और लुटेरा समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता आदिल हुसैन इन दिनों 'उलझ' फिल्म में नजर आ रहे हैं, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। आदिल, जान्हवी की मां दिवगंत श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने जान्हवी कपूर को लेकर कुछ बातें साझा की है।

विज्ञापन


Bollywood Most Expensive Divorce: ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, लिस्ट में ऋतिक और सुजैन भी शामिल

विज्ञापन

Adil Hussain and Janhvi Kapoor talked about Sridevi on the set of ulajh movie directed by Sudhanshu Saria
आदिल हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम @_adilhussain

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए आदिल हुसैन ने कहा कि वो जान्हवी कपूर से कई बार मिल चुके हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर अपनी मां के साथ उनकी फिल्म के सेट पर आया करती थीं। उन्होंने कहा कि 'उलझ' फिल्म में उनके और जान्हवी के किरदार का नाता बेहद करीब का है और जब दोनों फिल्म के सेट पर मिले तो उन्होंने श्रीदेवी को लेकर काफी बातें की थी।

Kajol: पैपराजी और फैंस संग अपने घर के बाहर जन्मदिन मनाती दिखीं काजोल, केक काट कर साझा कीं बर्थडे की खुशियां

Adil Hussain and Janhvi Kapoor talked about Sridevi on the set of ulajh movie directed by Sudhanshu Saria
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

आदिल हुसैन ने 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान जान्हवी न्यूयॉर्क में थीं और आदिल ने उनके लिए खाना पकाया था। जान्हवी और श्रीदेवी के बीच समानता बताते हुए आदिल ने कहा कि वो फिल्म के सेट पर ईमानदार और शांत रहती हैं। अपने काम को लेकर पूरी तरह केंद्रित रहती हैं। इसे देखकर आदिल को ऐसा लगता है कि जान्हवी ने अपनी मां से ही यह सब सीखा हैं। 

OTT This Week: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से 'ग्यारह ग्यारह' तक, ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा

विज्ञापन

Adil Hussain and Janhvi Kapoor talked about Sridevi on the set of ulajh movie directed by Sudhanshu Saria
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

'उलझ' 02 अगस्त, 2024 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। यह एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, गुलशन देवैय्या और राजेंद्र गुप्ता समेत कई कलाकारों ने काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। यह अभी तक पांच करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

Celebs: इंटीमेट सीन्स फिल्माते हुए फूले इन सितारों के हाथ-पांव, किसी के छूटे पसीने तो कोई हुआ मिनटों में गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed