फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Tabu Join Vijay Sethupathi Next Pan India Film, Which Is Directed By Puri Jagannadh

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति की पैन इंडिया फिल्म में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, मेकर्स ने किया वेलकम

Thu, 10 Apr 2025 06:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 10 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

Vijay Sethupathi Next Film: अभिनेता विजय सेतुपति की हाल ही में घोषित हुई पैन इंडिया फिल्म में अब बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा की भी एंट्री हो गई है। जानिए कौन है वो एक्ट्रेस।

विज्ञापन
Actress Tabu Join Vijay Sethupathi Next Pan India Film, Which Is Directed By Puri Jagannadh
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम-@puriconnects

विस्तार

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को एक्टिंग का स्कूल कहा जाता है। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। हाल ही में विजय सेतुपति की एक नई फिल्म की घोषणा की गई है। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसकी घोषणा के बाद से ही फैंस फिल्म से जुड़े और डिटेल जानने का प्रयास कर रहे हैं। अब विजय सेतुपति की इस पैन इंडिया फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू का भी नाम जुड़ गया है। 

विज्ञापन

तब्बू का हुआ फिल्म में स्वागत
विजय सेतुपति की इस अनाम पैन इंडिया फिल्म में तब्बू का मेकर्स ने स्वागत किया है। तब्बू के फिल्म से जुड़ने की जानकारी फिल्म के मेकर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी गई है। मेकर्स द्वारा एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें फिल्म के मेकर्स के साथ तब्बू बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स की ओर से लिखा गया, “वह शानदार हैं। वह धमाकेदार हैं। वह तब्बू हैं। भारतीय सिनेमा की स्टार तब्बू का स्वागत करते हैं। फिल्म में उनका किरदार उनकी ही तरह डायनामिक होगा।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Puri Connects (@puriconnects)




यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'गजनी' से लेकर 'सिकंदर' तक, इन फिल्मों में मरने के बाद हीरो की प्रेरणा बनीं उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी

 

पुरी जगन्नाथ कर रहे फिल्म का निर्देशन
उगादी पर घोषित हुई विजय सेतुपति की इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण भी पुरी जगन्नाथ के प्रोडक्शन हाउस पुरी कनेक्ट्स के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म की कहानी काफी रोचक और अलग बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विजय सेतुपति बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। जिसमें वो अभी तक नहीं दिखाई पड़े हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: नीरज घेवन की फिल्म ‘होम बाउंड’ का अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन, यहां पढ़ें फुल सेलेक्शन लिस्ट

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के जून तक फ्लोर पर आने की संभावना है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed