फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Saba Azad got strong abs by eating roti with ghee share her diet on instagram

Saba Azad: घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

Sat, 20 Apr 2024 11:11 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

सबा ने अपनी एब्स की तस्वीर को साझा करते हुए अपनी डाइट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मुझे रोटियों को घी के साथ, दो के मल्टीपल में खाना पसंद हैं।"

विज्ञापन
Actress Saba Azad got strong abs by eating roti with ghee share her diet on instagram
सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों की मुलाकात तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर देते हैं। सबा आजाद फिर एक बार सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह ऋतिक रोशन और उनकी कोई नई तस्वीर नहीं है। सबा अपनी ही एक तस्वीर के कारण चर्चा में हैं।

विज्ञापन


सबा के एब्स की जमकर हो रही तारीफ 
सबा आजाद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जिम सेल्फी साझा की है। इस तस्वीर में सबा को अपने दमदार एब्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। सबा ने क्रॉप टॉप पहना हुआ है। उनके एब्स को देखकर सोशल मीडिया पर बवाल सा मच गया है। आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे भी इस फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लोग सबा के एब्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सबा की सेल्फी पर सैफ अली खान की बहन से लेकर अभिनेत्री दीया मिर्जा और शिबानी दांडेकर ने भी कमेंट किया है। सबा की सेल्फी पर कमेंट करते हुए सबा अली खान ने लिखा, "काश! एक जैसा नाम एब्स के मामले में भी मेल खाता। हा!हा! हा! बहुत बढ़िया!" वहीं, अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने फायर इमोजी के साथ लिखा, "ओह यैस मैम।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

विज्ञापन
विज्ञापन


घी के साथ खाती हैं रोटियां
सबा ने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए अपनी डाइट के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे रोटियों को घी के साथ, दो के मल्टीपल में खाना पसंद हैं। धन्यवाद। अब मैं आमतौर पर जिम से फोटो या वीडियो नहीं डालती हूं, लेकिन इस हफ्ते रोशनी काफी अच्छी है और अगर मैंने इंस्टाग्राम पर अपने एब्स नहीं दिखाए तो इसका मतलब यह नहीं है कि एब्स है ही नहीं।"

Imran Khan: फिल्मों में कब वापसी करेंगे इमरान खान? अभिनेता ने खुद दिया जवाब, करियर के बारे में कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed