फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Pooja Hegde Admits Sexism In Industry, Said we don't get Even Name On Poster

Pooja Hegde: इंडस्ट्री में लैंगिक भेदभाव पर पूजा हेगड़े ने कही बड़ी बात, बताया किस बात पर लड़ना चाहती हैं

Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
सार

Sexism In Bollywood: अभिनेत्री पूजा हेगड़े का मानना है कि इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को अक्सर ही लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सेट पर महिला कलाकारों को किन समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।

विज्ञापन
Actress Pooja Hegde Admits Sexism In Industry, Said we don't get Even Name On Poster
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja

विस्तार

“फिल्म बनाना एक सामूहिक प्रयास है, इसमें सबकी भागेदारी होती है। फिल्म के सेट पर अभिनेत्रियों को लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कई बार तो हमें पोस्टर पर क्रेडिट तक नहीं दिया जाता है।” यह कहना है अभिनेत्री पूजा हेगड़े का, जिन्होंने हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मफेयर के साथ अपनी हालिया बातचीत में पूजा ने इंडस्ट्री में लैंगिक भेदभाव और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया।

विज्ञापन

मेल एक्टर्स के साथ आने वाली परेशानियों पर की बात
बातचीत के दौरान पूजा ने किसी मेल स्टार के साथ काम करने के दौरान आने वाली परेशानियों पर खुलकर बात करते हुए कहा, “यह सभी उद्योगों में है। किसी में काफी बड़े स्तर पर है, तो किसी में छोटे स्तर पर है। ये छोटी-छोटी बातें हैं, जैसे- पुरुष अभिनेता की वैनिटी वैन सेट के पास में खड़ी होती है, जबकि हम लोगों को अपने लहंगे और ड्रेसेज को उठाकर दूर तक चलना पड़ता है। कभी-कभी मैं सोचती हूं, सुनो यार, हमारे बारे में सोचो। हम इतने भारी कपड़ों में हैं और हमें अपनी वैन्स तक पहुंचने के लिए खुद को घसीटना पड़ता है।”

विज्ञापन

कई बार नहीं दिया जाता हमको श्रेय 
पूजा ने आगे लैंगिक भेदभाव को लेकर कहा, “यह जटिल लैंगिक भेदभाव है। यह भी हो सकता है कि आपका नाम फिल्म के पोस्टर पर न हो। कई बार आपको श्रेय तक नहीं दिया जाता, जबकि भले ही वो एक लव स्टोरी ही क्यों न हो। हम सभी को ये एहसास होना चाहिए कि फिल्म बनाना एक सामूहिक प्रयास है। मैंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, जिन्होंने कई दशकों की मेहनत से ये अधिकार कमाया है। लेकिन मुझे कई ऐसे सेट पर भी दूसरे दर्जे का एहसास कराया गया है, जहां तकनीकी रूप से मैं बड़ी स्टार थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पहली बार मालदीव पहुंचे करण जौहर, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

मुझे अनुष्का शर्मा पसंद हैं
सलमान खान और प्रभास जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने के अनुभव और उनसे क्या कुछ सीखने को मिला, इस पर बात करते हुए पूजा ने कहा, “अनुष्का शर्मा ऐसी हैं जिन्हें मैं काफी पसंद करती हूं। मैं उनसे जुड़ाव महसूस कर पाती हूं, क्योंकि उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला, इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था। मुझे लगता है हम एक जैसे इंसान हैं। उन्हें पार्टी में जाना अच्छा नहीं लगता और मुझे भी नहीं पसंद है। भगवान का शुक्र है कि यहां कोई मेरे जैसा है। हॉलीवुड में स्कारलेट जोहानसन ऐसी कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार काम किया है।”

यह खबर भी पढ़ें: Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे वरुण-पूजा, गंगा आरती में हुए शामिल

मैं बड़े होटल या वैनिटी के लिए नहीं लड़ती
आगे पूजा ने कहा, “मैं बड़े होटल के कमरे या नजदीकी वैनिटी वैन जैसी छोटी चीजों के लिए नहीं लड़ती। मैं अपने सह-कलाकार को इमोशनल सीन के लिए सेट पर मौजूद रहने के लिए लड़ना चाहती हूं, क्योंकि अक्सर, वे उनकी जगह बॉडी डबल्स को तैनात करते हैं। ऐसी चीजें जो मेरे काम की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं, मैं उनके लिए लड़ना चाहती हूं।” इस दौरान पूजा ने पुरुष सह कलाकारों में विजय, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और सूर्या की तारीफ की। इन कलाकारों के साथ वो अपनी आगामी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed