फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Malavika mohanan talks about feminism and says its all about eqality

Malavika Mohanan: नारीवाद को लेकर अभिनेत्री मालविका मोहनन ने रखे विचार, बोलीं- 'इसके कई मतलब निकाले जाते हैं'

Fri, 25 Apr 2025 10:31 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 25 Apr 2025 10:31 AM IST
सार

Malavika Mohanan: अभिनेत्री मालविका मोहनन ने फिल्म इंडस्ट्री में नारीवाद को लेकर अपने विचार प्रकट किए हैं। साथ ही उन्होंने परुषों और महिलाओं में समानता की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
Actress Malavika mohanan talks about feminism and says its all about eqality
मालविका मोहनन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साउथ ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी अभिनेत्री मालविका मोहनन ने सिनेमा की दुनिया में नारीवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नारीवाद का मतलब है समानता।

विज्ञापन

मालविका मोहनन ने क्या कहा? 
अभिनेत्री मालविका मोहनन ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में महिला और परुषों की समानता के बारे में बात की। एक्ट्रेस से जब नारीवाद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि नारीवाद के बारे में लोग कई तरह का मतलब निकालते हैं। ऐसा कुछ नहीं है इसका सीधा सा मतलब है पुरुषों और महिलाओं में समानता। महिलाओं को सभी अधिकार मिलने चाहिए और उन्हें भी समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: अजित कुमार ने सादगी से मनाई अपनी शादी की सिल्वर जुबली, पत्नी शालिनी ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने सभी से समानता की उम्मीद जताई
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि वह उम्मीद करती है कि लोग महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से देखेंगे और इसे अपने जीवन में शामिल करेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके साथ कॉलेज के दौरान कई लड़कियां पढ़ती थीं, लेकिन वो


आज इंडस्ट्री में नहीं दिखती। इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने का मौका मिलना चाहिए और उनके लिए सुरक्षा जैसे मानकों पर इंडस्ट्री को ध्यान देना चाहिए। 

यह खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस फिल्म के तीसरे भाग की चल रही तैयारी

मालविका मोहनन का वर्कफ्रंट
मालविका मोहनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘बाहुबली’ फेम अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म ‘राजा साहब’ में नजर आएंगी। इसके अलावा कार्थी के साथ भी एक फिल्म ‘सरदार 2’ में नजर आएंगी। साथ ही वह इस समय मलयालम फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में मोहनलाल के साथ अभिनय कर रही हैं। मालविका और मोहनलाल के बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, जहां मालविका 31 वर्ष की हैं, तो मोहनलाल 64 साल के हैं। मोहनलाल के साथ फिल्म करके मालविका काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed