Ajith Kumar: अजित कुमार ने सादगी से मनाई अपनी शादी की सिल्वर जुबली, पत्नी शालिनी ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक
Ajith Kumar-Shalini Marriage Anniversary: अभिनेता अजित कुमार और उनकी पत्नी शालिनी का साथ 25 साल का हो चुका है। दोनों ने अपनी शादी की 25वींं सालगिरह यानी कि सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की है।
विस्तार
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार ने अपनी पत्नी शालिनी अजित कुमार के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई है। दोनों ने बड़ी ही सादगी से अपनी शादी की सिल्वर जुबली मनाई। जिसका वीडियो अजित कुमार की पत्नी शालिनी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। दोनों के वीडियो को पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं।
पत्नी शालिनी ने साझा किया वीडियो
शालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह और अजित अपने घर पर एक प्यारा सा जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल इस मौके पर चॉकलेट केक काट रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे को केक का एक बड़ा टुकड़ा प्यार से खिला रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शालिनी ने कैप्शन में सिर्फ रेड हार्ट के साथ कई इमोजी का ही इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Shalini Ajith Kumar (@shaliniajithkumar2022)
यह खबर भी पढ़ें: Gajraj Rao: ‘सिनेमा हॉल आधे रेस्टोरेंट बन गए हैं’, गजराज राव ने फिल्मों के महंगे टिकट पर जताई चिंता; दिए सुझाव
फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, साल 2000 में की शादी
अजित कुमार और शालिनी को फिल्म ‘अमरकलम’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने साल 2000 में शादी कर ली थी और अब कपल दो बच्चों, अनुष्का और आद्विक के माता-पिता हैं। हाल ही में अजित कुमार तब सुर्खियों में आए थे, जब उनकी रेसिंग टीम ने बेल्जियम में एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में दूसरा स्थान हासिल किया। यह 24एच और 12एच अंतर्राष्ट्रीय रेस इवेंट में इस साल अजित कुमार की रेसिंग टीम का तीसरा पोडियम फिनिश है।
यह खबर भी पढ़ें: Phule Movie Review: सत्य का शोध करने निकले देश के पहले महात्मा की कहानी, स्कूलों में मुफ्त दिखानी चाहिए फिल्म
‘गुड बैड अग्ली’ ने की जबरदस्त कमाई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने 2025 की शुरुआत ‘विदमुयार्ची’ की रिलीज के साथ की, इसके बाद 10 अप्रैल को उनकी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ रिलीज हुई, जो अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और दर्शकों को पसंद आ रही है।