Vijay Deverakonda-Rashmika Engaged: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई! क्या फरवरी में होगी शादी?
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Engaged: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कथित तौर पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगले साल फरवरी में दोनों शादी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कथित तौर पर एक निजी समारोह में इन दोनों ने सगाई कर ली है। अगले साल फरवरी में इनके घर शहनाई बज सकती है। हालांकि, सगाई को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
निजी समारोह में हुई सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी का एलान करने से पहले कुछ दिनों इंतजार करने का फैसला लिया है। इसलिए सगाई को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रश्मिका के हालिया पोस्ट ने दी अफवाहों को हवा
रश्मिका मंदाना और विजय की सगाई की रूमर्स दरअसल, रश्मिका के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुईं। रश्मिका ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वे साड़ी में नजर आ रही हैं। यह दशहरा के अवसर की तस्वीरें हैं। रश्मिका ने इन्हें साझा कर फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं और 'थामा' के ट्रेलर को अच्छा रेस्पॉन्स मिलने पर शुक्रिया कहा है। मगर, नेटिजन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका की यह फोटोज विजय के घर की हैं और दोनों की सगाई हो गई है। हालांकि, सगाई की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। न ही कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।
View this post on Instagram
पहले भी आती रही हैं ऐसी खबरें
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी और सगाई से जुड़ी खबरें पहले भी आती रही हैं। कल रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' पर एक बड़ा एलान होने वाला है। ऐसे में दावे यह भी किए जा रहे हैं कि कहीं इसी सिलसिले में यह कोई पीआर स्टंट तो नहीं है। अब विजय और रश्मिका ने वाकई सगाई कर ली है या नहीं, यह तभी स्पष्ट हो पाएगा, जब दोनों की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।