{"_id":"6602f81e0624f5f1c3017b97","slug":"actor-turned-bjp-leader-rudranil-ghosh-leaves-bjp-whatsapp-groups-after-not-getting-party-ticket-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudranil Ghosh: टिकट न मिलने पर खफा अभिनेता रुद्रनील घोष? भाजपा के 60 से अधिक व्हॉट्सएप ग्रुप से हुए बाहर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rudranil Ghosh: टिकट न मिलने पर खफा अभिनेता रुद्रनील घोष? भाजपा के 60 से अधिक व्हॉट्सएप ग्रुप से हुए बाहर
Tue, 26 Mar 2024 10:04 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:04 PM IST
सार
अभिनेता से राजनेता बन चुके रुद्रनील घोष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जुड़े हुए हैं। अभिनेता ने पार्टी के कई व्हॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। टिकट नहीं मिलना इसकी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
Rudranil Ghosh
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता रुद्रनील घोष अब राजनीति में सक्रिय हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं। रुद्रनील ने पार्टी के कई अधिक व्हॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टिकट न मिलने के बाद रुद्रनील ने भाजपा के 60 से ज्यादा व्हॉट्सएप ग्रुप से किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि बतौर उम्मीदवार वे अपनी जगह बना पाने के लिए आवश्यक योग्यताओं को लेकर निश्चिंत नहीं हैं।
विज्ञापन
पार्टी छोड़ने का नहीं इरादा
हालांकि, उन्होंने मंगलवार को यह भी कहा कि पार्टी को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के एक दिन बाद सोमवार को रुद्रनील घोष ने भाजपा के 60 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए। हालांकि, वे अभी भी कुछ ग्रुप में बने हुए हैं। मगर, अधिकांश ग्रुप से किनारा करने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस
विज्ञापन
आगे के लिए जताई उम्मीद
पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उप-चुनावों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, उनमें रुद्रनील का नाम शामिल नहीं था। इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एक उम्मीदवार के रूप में जगह बनाने के लिए क्या मानदंड हैं'। रुद्रनील घोष ने मंगलवार को मीडिया से कहा, 'जहां तक टीएमसी के आतंक से लड़ने की बात है तो मैंने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिना पीछे हटे चुनौती का डटकर मुकाबला किया था'। रुद्रनील ने आगे कहा, 'भाजपा ने अभी तक झारग्राम, बिरभूम, डायमंड हार्बर और आसनसोल जैसी (लोकसभा) सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। देखते हैं'।
Tom Cruise: लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते दिखे टॉम क्रूज, मिशन इम्पॉसिबल 8 की तस्वीरें हुईं वायरल
ग्रुप छोड़ने पर दी सफाई
मालूम हो कि घोष ने 2021 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में भबनीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वे असफल रहे थे। उन्होंने भाजपा छोड़ने की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करूंगा। मैं हमेशा की तरह अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखूंगा'। घोष ने कहा कि उन्होंने जो व्हॉट्सएप ग्रुप छोड़े हैं, उनमें से अधिकांश ऐसी जानकारी और वीडियो साझा करते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पार्टी के करीब 10 बेहद जरूरी ग्रुप नहीं छोड़े हैं'।
Ilaiyaraaja: इलैयाराजा की बायोपिक में कौन निभाएगा एआर रहमान का किरदार? तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता