Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने पवन कल्याण के लिए लिखा खास पोस्ट, अभिनेता ने की थी उनके फिल्मों की सराहना
अभिनेता एवं राजनेता पवन कल्याण ने निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्मों की सराहना की थी, जिसके बाद अब निर्देशक ने भी अभिनेता के प्रति आभार जताते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण को उनके फैंस काफी ज्यादा प्यार करते हैं। फैंस के बीच उन्हें लेकर काफी ज्यादा दीवानगी है। अभिनेता इन दिनों फिल्मों के अलावा राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गए हैं, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उनके द्वारा किसी की तारीफ में कही गई बात भी एक बड़ी खबर बन जाती है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज की तारीफ की है। वह थांथी टीवी के साथ एक इंटरव्यू में मौजूद थे, जहां उन्होंने लोकेश की फिल्मों की शैली को लेकर बात की है।
पवन कल्याण ने की थी लोकेश की तारीफ
अभिनेता एवं राजनेता पवन कल्याण ने निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्मों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्हें उनके फिल्म निर्माण की शैली काफी पसंद है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे लोकेश कनगराज की फिल्म निर्माण की शैली पसंद है। मैंने उनकी फिल्म लियो देखी है।" उनके इस बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अभिनेता और निर्देशक के फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं, जिससे यह वीडियो लोकेश कनगराज तक भी पहुंचा, जिसपर उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है।
अनन्या ने साझा कीं आगामी फिल्म 'कंट्रोल' की झलकियां
लोकेश कनगराज ने जताया आभार
लोकेश कनगराज के पास भी फैंस की अपनी कतार है, जो उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं। कुली निर्देशक ने जब हरि हर वीरा मल्लू अभिनेता के इस बयान को सुना, तो वो भी अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह सके। उन्होंने अभिनेता के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर अभिनेता का शुक्रिया जताते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा,"पवन कल्याण सर, आपसे ये शब्द सुनना वास्तव में सम्मान की बात है। यह जानकर बहुत खुशी और आभार महसूस करता हूं कि आपको मेरा काम पसंद आया है। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
It’s truly an honour to hear these words @PawanKalyan sir ❤️
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) October 3, 2024
Elated and grateful to know that you’ve loved my work sir. A big thank you ❤️
पीठ पीछे बातें करती थीं रूपाली गांगुली, मदालसा का आरोप
कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं पवन कल्याण
बात करें पवन कल्याण और लोकेश कनगराज के वर्क फ्रंट की, तो लोकेश अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'कुली' को लेकर व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्सुकता है। वहीं, पवन कल्याण इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। उनके पास ज्योति कृष्ण निर्देशित 'हरि हर वीरा मल्लू' है, जो अगले साल स्क्रीन पर आएगी। इसके अलावा वो 'उस्ताद भगत सिंह' और 'ओजी' में भी नजर आने वा्ले हैं।
KBC 16: केबीसी के सेट पर पहुंचे आमिर खान, खुद को बताया 'बिगबी' का सबसे बड़ा 'प्रशंसक', सबूत भी पेश किय