फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor Govinda discharged from hospital after he was accidentally shot in the leg by his own revolver

Govinda: गोविंदा को मिली अस्पताल से छुट्टी, अभिनेता ने हाथ जोड़कर जताया मीडिया और फैंस का आभार

Fri, 04 Oct 2024 01:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Oct 2024 01:17 PM IST
सार

अभिनेता गोविंदा की सेहत अब पहले से ठीक है। उन्हें आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर जाते वक्त वे फैंस और मीडिया से रूबरू हुए और सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
actor Govinda discharged from hospital after he was accidentally shot in the leg by his own revolver
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता गोविंदा को आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आकर वे मीडिया और फैंस से रूबरू हुए और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। गोविंदा ने कहा, 'मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। डॉक्टरों का, पुलिस का, प्रशासन का। हर उस शख्स का जिसने मेरे लिए दुआ की। देश के बड़े-बुजुर्गों का। उन सभी का आभार जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं अब ठीक हूं, सुरक्षित हूं'।
विज्ञापन

हंसते-मुस्कुराते फैंस से मिले
बीते मंगलवार को गोविंदा अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर दुर्घटनावश अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार से वे अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है और पूरे चार दिन बाद वे घर वापस लौट रहे हैं। अभिनेता को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। इस दौरान वे हंसते-मुस्कुराते हुए फैंस से मिले।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

actor Govinda discharged from hospital after he was accidentally shot in the leg by his own revolver
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस को दी फ्लाइंग किस
गोविंदा को सकुशल देख फैंस से राहत की सांस ली। एक तरफ मीडिया के सवाल और दूसरी तरफ फैंस का शोर। इस बीच 'आई लव यू चीची, आई लव यू गोविंदा' की आवाजें गूंज उठीं। गोविंदा ने भी अपने फैंस को फ्लाइंग किस दीं और फिर हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। फैंस का प्यार देख गोविंदा अभिभूत हो गए।
Rajkummar Rao: 'स्त्री 2' की सफलता पर राजकुमार राव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मुझे अपनी फिल्मों पर गर्व है'

विज्ञापन

actor Govinda discharged from hospital after he was accidentally shot in the leg by his own revolver
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छह हफ्ते आराम करने की दी सलाह
छुट्टी मिलने से पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इससे अच्छी क्या फीलिंग होगी कि मेरे पति सही-सलामत घर जा रहे हैं। उनकी तबीयत भी एकदम ठीक है। थोड़े ही दिन में फिर से नाचना-गाना शुरू हो जाएगा। सबका आशीर्वाद है। माता रानी का आशीर्वाद है। हर जगह पूजा-पाठ चल रही थी। सबकुछ ठीक है। साहब अब जल्द ही काम शुरू कर देंगे'। सुनीता ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने गोविंदा का छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।
Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' की रिलीज में हुई देरी? आगे खिसकी फिल्म की रिलीज डेट!
 

actor Govinda discharged from hospital after he was accidentally shot in the leg by his own revolver
टीना आहूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बेटी टीना ने भी जताया आभार
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी पिता के साथ नजर आईं। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुईं। टीना ने कहा, 'पापा अब बिल्कुल ठीक हैं। रिकवरी हो रही है। डॉक्टर देख रहे हैं। पापा के लिए दुआ करते रहने और इतना प्यार करने के लिए आप सभी का धन्यवाद'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed