फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Dalljiet Kaur accusing Nikhil Patel says he is refusing to accept our marriage later deleted the post

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- पति निखिल ने उनकी शादी को स्वीकार करने से किया इनकार

Sun, 26 May 2024 05:04 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 26 May 2024 05:04 PM IST
सार


दलजीत कौर ने जिस पोस्ट को डिलीट किया है उसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस दीवार पर वहीं है। पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं, कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं ।क्या वो घर मेरा है'।  

विज्ञापन
Actor Dalljiet Kaur accusing Nikhil Patel says he is refusing to accept our marriage later deleted the post
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टग्राम

विस्तार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। साल 2023 में वे निखिल पटेल के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी थीं। इससे पहले उनकी पहली शादी टीवी के मशहूर अभिनेता शालीन भनोत के साथ हुई थी। जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी। आइए आज आपको बताते हैं  दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी के बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ऐसा क्या पोस्ट किया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन


निखिल को है शादी से इनकार 
दलजीत कौर ने जब दूसरी बार निखिल पटेल से शादी रचाई तब वे टीवी इंडस्ट्री को छोड़ कर उनके साथ केन्या चली गई थीं। पिछले कई महीनों से अफवाहों का बाजार गर्म था कि उनके और निखिल के बीच में चीजें सही नहीं चल रही हैं। वहीं आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि निखिल उनकी और अपनी शादी को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


Indian: इंडियन 2 से पहले कमल हासन के फैंस को मिली बड़ी सौगात, दोबारा पर्दे पर रिलीज होगा फिल्म का पहला भाग
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट किया डिलीट 
दलजीत कौर ने जिस पोस्ट को डिलीट किया है उसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस दीवार पर वहीं है।  हर दीवान पे मेरी साड़ी वहीं है और पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं, कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं ।क्या वो घर मेरा है'।  

Ali Fazal: एफटीआईआई ने मनाया कान फिल्म फेस्टिवल में पायल कपाड़िया की ग्रैंड प्रिक्स जीत का जश्न, भड़के अली 

फैंस कर रहे हैं समर्थन 
दलजीत कौर ने पोस्ट में आगे लिखा था, 'आपलोग क्या कहना चाहेंगे इस पर। क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या हुई नहीं हमारी शादी आपके हिसाब से भी'। दलजीत कौर के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे यहीं। एक यूजर ने लिखा है, 'प्लीज उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ये धोखाधड़ी है। आपकी निखिल पटेल के साथ शादी हुई थी। वे ऐसे कैसे बोल सकते हैं'।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed