फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Bhuvan Bam relocates to Mumbai excited to embark on a new chapter in Bollywood career

Bhuvan Bam: दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं भुवन बाम, करियर को देंगे नई दिशा, अपार सफलताओं का भंडार है यह शहर

Fri, 26 Apr 2024 04:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 26 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

अभिनेता और यूट्यूबर भुवन बाम दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि मुंबई में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Actor Bhuvan Bam relocates to Mumbai excited to embark on a new chapter in Bollywood career
भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भुवन बम की वेब सीरीज 'ताजा खबर' को फैंस और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस सीरीज को हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। अब अभिनेता इसकी दूसरी श्रृंखला लेकर जल्द आएंगे। लेकिन उससे पहले अभिनेता भुवन बाम अपने करियर को नई दिशा देने के लिए दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं। मनोरंजन की दुनिया में मिल रही लगातार उपलब्धियों की वजह से भुवन ने अब मुंबई में बसने का फैसला कर लिया है। यानी की अब भुवन दिल्ली से ज्यादा मुंबई में समय बिताने वाले हैं। उनको लगता है कि मनोरंजन की दुनियां उन्हें मुंबई खीच लाई है।
विज्ञापन


भुवन क्यों शिफ्ट होना चाहते हैं मुंबई
भुवन ने कहा, ''मेरी जिंदगी में करियर के इस अध्याय को लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। यह शहर (मुंबई) मनोरंजन की दुनिया में अपने अंदर अपार क्षमता और कभी खत्म ना होने वाली संभावनाओं से भरा हुआ है। मैंने इस शहर की जीवंत ऊर्जा को महसूस किया है, और अब जैसा की मेरे काम की जरूर है मैं ज्यादा समय के लिए यही हूं। मुझे ऐसा करते हुए काफी स्वाभाविक महसूस हो रहा है।''
विज्ञापन




अपने करियर को देना चाहते हैं नई दिशा
भुवन बाम लगातार निर्माताओं से मिल रहे हैं और कई तरह की स्क्रिप्ट को गहराई से समझ रहे हैं। वह अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत में दिन रात एक करने में लगे हुए हैं, जिससे उनकी बॉलीवुड में बेहतर नींव तैयार हो रही है। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला इसलिए भी लिया है ताकि वह भारतीय सिनेमा में अपनी मेहनत और लगन से खास जगह बना सकें। अपनी करिश्माई उपस्थिति और जबरदस्त परफॉर्मेंस से छा चुके भुवन बाम का मुंबई में शिफ्ट होना उनके फ्यूचर के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




आने वाली वेब सीरीज
निर्देशित हिमांक गौड़ की वेब सीरीज 'ताजा खबर 2' में महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर अहम किरदार में नजर आएंगे। रोहित राज और भुवन बाम द्वारा निर्मित 'ताजा खबर 2' जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Nysa devgn Aarav Kumar Party: लंदन में पार्टी कर रहे हैं नीसा देवगन और आरव कुमार, ओरी ने साझा की तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed