{"_id":"661a6c033843fa819702edad","slug":"abhishek-banerjee-said-about-vfx-of-stree-2-rajkumar-rao-shraddha-kapoor-pankaj-tripathi-aparshakti-khurana-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stree 2: 'स्त्री 2' के वीएफएक्स में लग जाएगा इतना समय, जानें अभिषेक बनर्जी ने और क्या-क्या कहा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: 'स्त्री 2' के वीएफएक्स में लग जाएगा इतना समय, जानें अभिषेक बनर्जी ने और क्या-क्या कहा
Sat, 13 Apr 2024 04:59 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:59 PM IST
सार
अभिषेक बनर्जी ने एक साक्षात्कार में बताया कि फिल्म 'स्त्री 2' में दोगुना मजा आने वाला है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई अहम बातें साझा की है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड में बहुत कम हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनती है। इस तरह की फिल्में काफी दिलचस्प होती है। हिंदी में कुछ ही फिल्में ऐसी है, जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने में भी कामयाब रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री' ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही देखने को मिलेगा। वहीं, फिल्म के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने 'स्त्री 2' से जुड़ी कुछ अहम बातें साझा की है।
विज्ञापन
वीएफएक्स में लगेगा काफी समय
जब से 'स्त्री 2' का अनाउंसमेंट वीडियो जारी हुआ है, तभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्र हो रखे हैं। इसी बीच अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने एक साक्षात्कार में बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके वीएफएक्स में काफी समय लगने वाला है। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक परफेक्शनिस्ट हैं। वे फिल्म पर तब तक काम करते रहते हैं, जब तक वे काम से खुश नहीं हो जाते।
विज्ञापन
Khushi Kapoor-Vedang Raina: खुशी कपूर और वेदांग रैना दुबई में फिर दिखे साथ! आखिर क्या है बात?
विज्ञापन
'स्त्री 2' में आएगा दोगुना मजा
अभिषेक बनर्जी ने साक्षात्कार में बताया कि फिल्म 'स्त्री 2' में दोगुना मजा आने वाला है। फिल्म के सारे कलाकार अपने-अपने किरदारों में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की। बता दें कि फिल्म 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।
Kunal Kemmu: कुणाल खेमू का खुलासा, ऐसे करते हैं यात्रा के खर्चे का हिसाब-किताब, किडनी बेचने पर बताई मजेदार बात