फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aatish Kapadia said Rupali Ganguly was hesitant to play the role of Monisha in Sarabhai vs Sarabhai

Sarabhai vs Sarabhai: जब 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के लिए संशय में रहीं रूपाली गांगुली, आतिश कपाड़िया का खुलासा

Sun, 03 Nov 2024 05:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 03 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

Sarabhai vs Sarabhai: साराभाई वर्सेज साराभाई टीवी का लोकप्रिय शो रहा है, जिसने हाल में ही 20 साल पूरे किए हैं। इस बीच शो के लेखक आतिश कपाड़िया ने बताया है कि उन्होंने इसके पांच कलाकारों का चयन कैसे किया। 

विज्ञापन
Aatish Kapadia said Rupali Ganguly was hesitant to play the role of Monisha in Sarabhai vs Sarabhai
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'साराभाई वर्सेज साराभाई' टीवी का सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक रहा है। देवेन भोजानी के इस शो को लोगों से काफी ज्याद प्यार मिला है। इस शो के दो सीजन आ चुके हैं, जिसे इसके लेखन और अभिनेताओं के प्रदर्शन के लिए पसंद किया जाता रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शो के लेखक आतिश कपाड़िया ने सिटकॉम की कास्टिंग प्रक्रिया को याद किया। उन्होंने बताया कि सबसे मुश्किल कास्टिंग रूपाली गांगुली की थी, क्योंकि अभिनेता मोनिशा की भूमिका निभाने को लेकर संशय में थे।
विज्ञापन


बताया कैसे हुआ पांचों कलाकारों का चयन
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में, लेखक और निर्देशक आतिश कपाड़िया ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए पांच कलाकारों को कैसे चुना। लेखक ने बताया कि उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई के लिए पांच मुख्य अभिनेताओं को कैसे चुना। उन्होंने खुलासा किया कि वह सिटकॉम में सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, सुमीत राघवन, राजेश कुमार और रूपाली गांगुली को चाहते थे। उन्होंने कहा, “ये जो पाँचो किरदार हैं, उनके लिए मैंने, बहुत साफ़ तौर पर बोल दिया था। सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, सुमित राघवन, रूपाली, गांगुली और राजेश कुमार, मैंने साफ कहा कि मुझे ये सब चाहिए।" 
विज्ञापन

Celebs: मायानगरी में छाए ये गांव की मिट्टी के अनमोल रत्न, सितारों ने अभिनय और काबिलियत के दम पर पाया यह मुकाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपाली गांगुली को नहीं था विश्वास 
कास्टिंग के बारे में बात करते हुए कपाड़िया ने बताया कि गांगुली को शामिल करना उनके लिए सबसे मुश्किल था,  क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि वह इस भूमिका के साथ न्याय कर पाएंगी। कपाड़िया ने आगे कहा, "रूपाली खुद डर रही थी। वो बोल रही थी कि मैं तो ड्रामा कर रही हूं, मैं तो वैम्प कर रही हूं, ये कैसे करूंगी? हमने कहा, हां हां, वो सब छोड़ना तू।" 
Anees Bazmee Exclusive: नतीजे बता रहे हैं कि हमें ‘भूल भुलैया 4’ भी बनानी है, ‘बीबी 3’ की कामयाबी पर बोले अनीस बज्मी
हाल में ही शो ने पूरे किए हैं बीस साल 
उन्होंने यह भी बताया कि कुमार को बिहार से होने के कारण साउथ बॉम्बे की भाषा सीखनी पड़ी। उन्होंने कहा, "दक्षिण बॉम्बे के लोगों की बोली सीखने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वह उन जगहों पर जाते थे और वहां का उच्चारण सीखते थे। एक दिन, उन्होंने इसे सही तरीके से सीखा और हमने उनसे कहा, 'अब आप रोशेश हैं।'" साराभाई बनाम साराभाई ने हाल ही में 20 साल पूरे किए है। टीम ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को शो के लिए मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
Surbhi Jyoti: शादी के बाद सुरभि ज्योति ने उत्तराखंड के सीएम से की मुलाकात, सहयोग के लिए किया धन्यवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed