फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aarya Kumar Neetha Shetty Peehu Biswas Movie Rahun Main Tere Rubaru directed by Inder Das Trailer Released

नए सितारों से सजी 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर जारी; सस्पेंस और थ्रिल का मिलेगा तगड़ा डोज; जानिए रिलीज डेट

Tue, 07 Jul 2026 04:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

Rahun Main Tere Rubaru: इस महीने सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' सिनेमाघरों में आ रही है। यह नए सितारों से सजी है। फिल्म का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हुआ है। जानिए इसका कलेक्शन

विज्ञापन
Aarya Kumar Neetha Shetty Peehu Biswas Movie Rahun Main Tere Rubaru directed by Inder Das Trailer Released
रहूं मैं तेरे रूबरू - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर सामने आ चुका है। इसमें सस्पेंस है, थ्रिल है और एक्शन भी है। मर्डर मिस्ट्री और लव ट्रायएंगल सहित इस फिल्म में कई दिलचस्प ट्विस्ट हैं। इस फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास जैसे नए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का निर्देशन इंद्र दास ने किया है। इसे एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले सुमन सौरभ ने प्रोड्यूस किया है।  रहूं मैं तेरे रूबरू' 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में आज की तकनीक और इंटरनेट की दुनिया के जीवन पर हो रहे नकारात्मक असर को दिखाने की भी कोशिश की गई है।

विज्ञापन

Aarya Kumar Neetha Shetty Peehu Biswas Movie Rahun Main Tere Rubaru directed by Inder Das Trailer Released
रहूं मैं तेरे रूबरू - फोटो : सोशल मीडिया

एक सीरियल किलर और प्यार में धोखे की कहानी
जब भी कोई अपराध होता है, वहां पाए गए सुराग से हम अपराधी तक पहुंचते हैं। मगर, यहां जितनी भी सीरियल किलिंग्स हुईं, मर्डर का पैटर्न एक तरह का ही था। इसके बाद सवाल किया जाता है, 'क्या आप सीरियल किलर को अपना अगला शिकार करने से रोक सकते हैं'? जवाब मिलता है, 'उसका काउंटडाउन शुरू हो गया'। इसके बाद एक ऐसी दुनिया की झलक साने आती है, जहां एक व्लॉगर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने जाता है। इस दौरान कई रुह कंपा देने वाले मोड़ आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed