Aamir Khan: सुप्रीम कोर्ट में 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान, CJI चंद्रचूड़ ने किया स्वागत
आमिर खान फिल्म की स्क्रीनिंग से पूर्व आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उनके पहुंचने पर CJI चंद्रचूड़ ने कहा, 'मैं अदालत में भगदड़ नहीं चाहता, लेकिन हम आमिर खान का स्वागत कर रहे हैं, जो फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए यहां आए हैं।
विस्तार
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग आज शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय में होनी है। इस मौके पर इस फिल्म के प्रोड्यूसर और मशहूर अभिनेता आमिर खान भी कोर्ट पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आमिर खान का भव्य स्वागत किया है। मालूम हो कि फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के बाद इस फिल्म ने तहलका मचा दिया।
सीजेआई ने किया भव्य स्वागत
आमिर खान स्क्रीनिंग से पूर्व कोर्ट पहुंचे। उनके पहुंचने पर CJI चंद्रचूड़ ने कहा, 'मैं अदालत में भगदड़ नहीं चाहता, लेकिन हम आमिर खान का स्वागत कर रहे हैं, जो फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए यहां आए हैं। निर्देशक किरण राव भी जल्द ही हमारे साथ शामिल होंगी'। यह फिल्म ग्रामीण भारत की दो दुल्हनों की दिल छू लेने वाली कहानी है। शादी के बाद विदा होकर दोनों ट्रेने से ससुराल जाते हुए गलती से बदल जाती हैं।
न्यायाधीशों व उनके परिवारों को दिखाई जाएगी फिल्म
आज सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों, उनके परिवारों और रजिस्ट्री के अधिकारियों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के नोटिस में कहा गया है, 'भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के पचहत्तरवें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में, लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म 'लापता लेडीज' शुक्रवार, 9 अगस्त, 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित सभागार में दिखाई जाएगी'।
Hum Aapke Hain Koun: ‘हम आपके हैं कौन’ आज दोबारा हुई रिलीज, फिल्म की 30वीं वर्षगांठ पर ताजा करें पुरानी यादें
फिल्म की कहानी और कलाकार
'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई। समीक्षकों ने इस फिल्म को खूब सराहा। इसके बाद ओटीटी रिलीज के बाद इस फिल्म की जमकर तारीफ हुई। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Hina Khan: 'मैं खुद को गिरने नहीं दूंगी, हर बार उठूंगी', कैंसर के उपचार के बीच हिना खान ने साझा की हिम्मतभरी पोस्ट