फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan had given  wedding card of Amitabh Bachchan marriage on sets of KBC has gone viral on Social Media

Amitabh Bachchan: आमिर खान ने केबीसी पर दिया था 'बिग बी' की शादी का सबूत, अब वही वेडिंग कार्ड हो गया वायरल

Fri, 04 Oct 2024 01:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन की शादी के सबूत के तौर पर केबीसी 16 में आमिर खान ने बिग बी और जया बच्चन की शादी का कार्ड दिखाया दिया था। इस शादी के कार्ड की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Aamir Khan had given  wedding card of Amitabh Bachchan marriage on sets of KBC has gone viral on Social Media
आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सदी के महानायक और अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों और मस्ती भरी बातों के कारण हमेशा प्रशंसकों का प्यार मिलता है। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो केबीसी में नजर आ रहे हैं। केबीसी 16 में आमिर खान और जुनैद खान आए थे। आमिर ने इस शो में खुद को अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया था और अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड भी पेश किया है। अब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विज्ञापन

Aamir Khan had given  wedding card of Amitabh Bachchan marriage on sets of KBC has gone viral on Social Media
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
कार्ड में लिखी है ये बात
अमिताभ बच्चन की शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस फोटो में लिखा है, 'जब ते राम ब्याहि घर आए, नित नव मंगल मोद बधाए'। इस कार्ड में लिखा है, हमारे सुपुत्र अमिताभ और श्रीमती और श्री तरुण कुमार भादुड़ी की सुपुत्री जया का शुभ-विवाह रविवार दिनांक 3 जून 1973 को मुंबई में सम्पन्न हुआ'।

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' की रिलीज में हुई देरी? आगे खिसकी फिल्म की रिलीज डेट!

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan had given  wedding card of Amitabh Bachchan marriage on sets of KBC has gone viral on Social Media
बिग बी और जया का वेडिंग कार्ड - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
आमिर खान ने किया सबसे बड़ा प्रशंसक होने का दावा
केबीसी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, 'मेरे पास आपके लिए एक सवाल है। आपको आपकी शादी की तारीख याद है?' इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, 'तीन जून 1973'। इस पर आमिर खान ने जवाब दिया, कोई सबूत तो दीजिए'।

Govinda Health Update: चार दिन बाद आज घर लौटेंगे चीची, डॉक्टरों ने दी छह हफ्ते आराम करने की सलाह

विज्ञापन

Aamir Khan had given  wedding card of Amitabh Bachchan marriage on sets of KBC has gone viral on Social Media
जया बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
आमिर खान ने दिखा दिया बिग बी का वेडिंग कार्ड
इस सवाल ने अमिताभ बच्चन को कुछ समय के लिए चुप होने पर मजबूर कर दिया। इस पर आमिर खान कहते हैं, मेरे पास एक सबूत है। आपकी शादी का कार्ड। मैंने आपको सबूत दिया है कि मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। इस जवाब पर आमिर खान, अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed