Aadar-Alekha: मेहंदी समारोह की स्पीच के बाद ट्रोल हुए आदर जैन, यूजर्स बोले- आपने बस तारा के साथ खिलवाड़ किया
Aadar-Alekha: आदर जैन और अलेखा आडवाणी के मेहंदी समारोह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आदर जैन अलेखा के लिए भाषण दे रहे हैं। हालांकि, भाषण में उनके शब्दों के चयन को लेकर नेटिजन्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कह दिया?
विस्तार
रीमा जैन के बेटे और करीना कपूर खान के चचेरे भाई आदर जैन की शादी की रस्में 19 फरवरी को एक भव्य मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुईं। इस समारोह में कपूर खानदान के साथ परिवार के अन्य लोग और करीबी शामिल हुए। कपूर खानदान से ताल्लुक की वजह से तो यह शादी चर्चा में थी ही, लेकिन अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद नेटिजन्स ने आदर जैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से…
क्या है आदर जैन के वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आदर जैन अपनी होने वाली दुल्हन के लिए एक इमोशनल भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अलेखा आडवाणी के लिए अपना प्यार और सम्मान जताया। उन्होंने भाषण में कहा, "मैंने हमेशा उनसे प्यार किया है और मैं हमेशा उनके साथ रहना चाहता था। इसलिए उन्होंने मुझे टाइमपास के लिए 20 साल की इस लंबी यात्रा पर भेजा। यह इंतजार करने लायक था, क्योंकि मुझे इस खूबसूरत, महिला से शादी करने का मौका मिला, जो एक सपने की तरह है। मैं तुमसे प्यार करता हूं और यह इंतजार करने लायक था। यह एक सीक्रे है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मैंने अपने जीवन के चार साल टाइमपास के लिए बिताए हैं। लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी।"
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Sanoj Mishra: माेनालिसा को फिल्म देने वाले डायरेक्टर आठ दिनों तक कहां गायब थे? हर फिल्म से जुड़ जाता है विवाद
नेटिजन्स ने किया ट्रोल
हालांकि, आदर जैन ने प्यार में ये भाषण दिया था, लेकिन उनका ‘टाइमपास’ शब्द नेटिजन्स को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस बयान को अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ उनके पिछले रिश्ते से जोड़ दिया, जिनके साथ उन्होंने कथित तौर पर 2023 में अपने ब्रेकअप से पहले कई वर्षों तक डेट किया था। इस पर नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “टाइमपास का वह संदर्भ उनके पूरे चरित्र को परिभाषित करता है।” एक अन्य ने लिखा, “आपने बस तारा के साथ खिलवाड़ किया।” यूजर्स ने इस तरह के ढेर सारे कमेंट कर आदर को ट्रोल किया।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Couple: कहीं हुआ ब्रेकअप, तो कहीं टूटी शादी; आज भी अच्छे दोस्त हैं ये बॉलीवुड सितारे
गोवा में कर चुके हैं शादी
इससे पहले आदर जैन और अलेखा आडवाणी जनवरी 2025 में गोवा में एक निजी समारोह में शादी कर चुके हैं। कपल ने सितंबर 2024 में सगाई करने से पहले नवंबर 2023 में अपने रिश्ते की घोषणा की थी।