फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   96th Academy Awards: Al Pacino to Zendaya Nicolas Cage These are included in the 1st Round of Oscar Presenters

Oscars 2024: ऑस्कर प्रेजेंटर के पहले राउंड में शामिल हैं ये नाम, भारत में इस दिन होगा अवॉर्ड का सीधा प्रसारण

Tue, 27 Feb 2024 10:29 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 27 Feb 2024 10:29 AM IST
सार

ऑस्कर प्रेजेंटर के पहले सेट में अन्य नाम महेरशला अली, जेमी ली कर्टिस, ब्रेंडन फ्रेजर, जेसिका लैंग, मैथ्यू मैककोनाघी, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल हैं।

विज्ञापन
96th Academy Awards: Al Pacino to Zendaya Nicolas Cage These are included in the 1st Round of Oscar Presenters
जैंडेया, निकोलस केज (ऑस्कर प्रेजेंटर) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

96वें अकादमी पुरस्कार के पहले दौर की घोषणा हो चुकी है। 10 मार्च को ऑस्कर अवाॅर्ड्स को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जैडेया, मिशेल फीफर और ऑस्कर विजेता निकोलस केज और अल पचिनो प्रस्तुतकर्ताओं के पहले सेट में से है, जिनकी घोषणा 27 फरवरी को हुई थी। ऑस्कर प्रेजेंटर के पहले सेट में अन्य नाम महेरशला अली, जेमी ली कर्टिस, ब्रेंडन फ्रेजर, जेसिका लैंग, मैथ्यू मैककोनाघी, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल हैं। जल्द ही अन्य प्रेजेंटर को लेकर भी घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन

इस दिन हुई थी नॉमिनेशन की घोषणा

होस्ट और कॉमेडियन जिमी किम्मेल करीब तीन वर्ष बाद ऑस्कर के मेजबान के रूप में वापस लौटे। 96वें अकादमी पुरस्कार का कार्यकारी निर्माण राज कपूर, मौली मैकनेरनी और कैटी मुलान कर रहे हैं। ऑस्कर 2024 के नॉमिनेशन की घोषणा 23 जनवरी को हुई थी। नॉमिनेशन लिस्ट में 'ओपेनहाइमर' का दबदबा देखने को मिला। यह फिल्म 13 नामांकन के साथ आगे रही। निशा पाहुजा की 'टू किल ए टाइगर' को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेट किया गया है।  

विज्ञापन


Lynda Gravatt Death: मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडा ग्रेवेट का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे लाइव

96वां ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। दुनिया भर के 200 से अधिक क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारतीय दर्शक अकादमी पुरस्कारों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे। हाल ही में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने घोषणा की थी कि 96वें ऑस्कर को भारत में 11 मार्च, सोमवार को सुबह 4 बजे IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 


1927 में हुई थी ऑस्कर की शुरुआत

एमी पुरस्कार प्राप्त लेट नाइट टॉक शो होस्ट और प्रोड्यूसर जिमी किमेल इस लाइव शो को होस्ट करेंगे। वह ऐसा चौथी बार करने जा रहे हैं। अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज, सिनेमा से जुड़े एक्टर, राइटर और डायरेक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित करती है। इन अवाॅर्ड्स को 1927 में शुरू किया गया था।  

Monday Box Office: यामी की 'आर्टिकल 370' का जलवा बरकरार, पहले सोमवार ही पटरी से लड़खड़ाई 'क्रैक'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed